गड़चिरोली जंगली सुअर शिकार  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली के डोटकुली में जंगली सुअर की शिकार, वन विभाग ने 51 वर्षीय आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Gadchiroli Wild Boar Hunting: गड़चिरोली के चामोर्शी वनपरिक्षेत्र के डोटकुली में जंगली सुअर के शिकार के आरोप में वन विभाग ने 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से संदिग्ध मांस बरामद किया।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Forest Department Action: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी वनपरिक्षेत्र के डोटकुली में जंगली सुअर की शिकार कर उसका मांस रखने के मामले में वनविभाग एक आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानुन के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम चामोर्शी तहसील के सगणापुर निवासी मारोती हनुमाजी शेंडे (51) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अगस्त को शाम के दौरान डोटकुली परिसर में जंगली सुअर का शिकार कर उसके मांस के तुकडे कर मांस रखने की जानकारी वनविभाग को प्राप्त हुई। जिससे वनविभाग के दल ने पुलिस विभाग की मदद से छापामार कार्रवाई कर आरोपी मारोती शेंडे को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से प्लास्टिक की थैली में करीब 5 किलो मांस के तुकडे बरामद हुए।

डोटकुली में 5 किलो संदिग्ध जंगली सुअर का मांस बरामद

उक्त मांस जंगली सुअर का संदेह होने से उक्त मांस जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं मांस की प्रजाती निश्चित करने के लिए नमुने वैज्ञानिक/प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजे गए। आरोपी से अधिक पुछताच के दौरान आरोपी ने उक्त अपराध को कबुला, वहीं जंगली सुअर का शिकार करने की बात मान्य करने से उपलब्ध प्राथमिक सबुत व स्थिती के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत माला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

आरोपी न्यायिक हिरासत में

उसे चामोर्शी के न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने आरोपी को 8 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने के आदेश दिए। जिससे आरोपी की चंद्रपुर के जिला कारागार में रवानगी की गई है। उक्त कार्यवाही आल्लापल्ली वनविभाग के उपवनसंरक्षक शैलेश मीना, सहाय्यक वनसंरक्षक मोहम्मद आझाद के मार्गदर्शन में चामोर्शी के वनपरिक्षेत्र अधिकारी ए. डी. मल्लेलवार, क्षेत्र सहाय्यक एस. एस. कुरेशी आदि ने की।

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव

धर्मांतरण कानून, नेपाल बाढ़ और राहुल गांधी पर रामदास आठवले का बड़ा बयान, जानिए आरक्षण पर क्या बोले मंत्री

सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर बड़ा विवाद, पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशन से किया इनकार