गड़चिरोली रिपब्लिकन पार्टी  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

गड़चिरोली की विभिन्न समस्याओं पर सरकार के खिलाफ आक्रोश, रिपब्लिकन पार्टी करेगी जनआंदोलन

Gadchiroli Public Issues: गड़चिरोली की स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन, किसानों और वन्यजीवों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय रिपब्लिकन पार्टी ने सरकार-प्रशासन पर नाराजगी जताई।

आंचल लोखंडे

Gadchiroli Public Movement: गडचिरोली जिले के नागरिकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आम जनता परेशान है। राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री होने के बावजूद इन समस्याओं का समाधान नहीं होना बेहद गंभीर मामला है। यह आरोप अखिल भारतीय रिपब्लिकन पार्टी ने लगाया है।

पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरकार-प्रशासन के प्रति तीव्र नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय चांदेकर भवन में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

तत्काल समाधान की मांग

साथ ही शासन एवं प्रशासन से इन समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की गई। रिपब्लिकन पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसराज उंदिवारवाडे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहिदास राऊत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्राचार्य प्रकाश दुधे, प्रदेश सचिव प्रा. राजन बोरकर, महिला आघाड़ी की वरिष्ठ नेता सुरेखाताई बारसागड़े, विधानसभा प्रभारी प्रदीप भैसारे, शहर अध्यक्ष अनिल बारसागड़े, महिला आघाड़ी जिलाध्यक्ष नीता सहारे, कार्यालय सचिव अशोक खोब्रागड़े तथा युवा आघाड़ी जिलाध्यक्ष नरेंद्र रायपुरे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा

बैठक में महिला एवं बाल अस्पताल में हुई माताओं एवं बच्चों की मौत, बेहतर सड़क सुविधा के अभाव में समय पर उपचार नहीं मिलने से जपतलाई आश्रमशाला की तीन छात्राओं की मौत, कोठी-कोरनार पुल ढहने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं होने, महामंडल की पर्याप्त बसें उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों एवं यात्रियों को हो रही परेशानी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई।

सीजन का बोनस अब तक नहीं मिला

इसके अलावा किसानों को पिछले सीजन का बोनस अब तक नहीं मिलने, ग्रामीण क्षेत्रों में पांदण रास्तों का खड़ीकरण नहीं होने, जंगली हाथियों एवं बाघों के बढ़ते आतंक से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान, गड़चिरोली शहर की आंतरिक सड़कों की खराब स्थिति तथा स्वच्छता के अभाव सहित कई समस्याओं को बैठक में उठाया गया। इन समस्याओं को लेकर जल्द ही जनआंदोलन खड़ा करने का निर्णय बैठक में लिया गया।

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की भारी फजीहत! प्रत्याशी को मिला महज 1 वोट, कांग्रेस के आगे सारी रणनीति फेल

Supreme Court Hindi Service: हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान, अब आसान हिंदी में समझ सकेंगे फैसले

Disha Salian Case में FIR दर्ज! सिर्फ आदित्य ठाकरे नहीं, बाकी नाम सुनकर भी लगेगा शॉक; एक्शन मोड में CBI

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार