आरमोरी जिला परिषद स्कूल  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली

Gadchiroli News: आरमोरी की 11 जिप स्कूल नगर परिषद को हस्तांतरित करने की मांग, सीईओ को ज्ञापन

Armori ZP Schools: आरमोरी नगर परिषद क्षेत्र की 11 जिला परिषद स्कूलों को नगर परिषद को हस्तांतरित करने की मांग पार्षद अक्षय हेमके ने की है। उन्होंने जिप सीईओ को ज्ञापन देकर तत्काल निर्णय की मांग की।

आंचल लोखंडे

Armori Municipal Council: आरमोरी नगर परिषद क्षेत्र में जिला परिषद के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक नियंत्रण में संचालित 11 स्कूलों की इमारतें, स्थावर संपत्तियां, भूखंड तथा प्रशासनिक अधिकार नगर परिषद को हस्तांतरित करने की मांग पार्षद तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव अक्षय हेमके ने की है।

इस संबंध में उन्होंने जिला परिषद गड़चिरोली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लगातार प्रशासनिक स्तर पर इसका अनुसरण किया है।

हस्तांतरण को लेकर अनिच्छा क्यों

पार्षद अक्षय हेमके ने सवाल उठाया कि जब नगर परिषद इन स्कूलों के विकास, रखरखाव और आवश्यक सुविधाओं की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं, तो जिला परिषद प्रशासन द्वारा स्कूलों के हस्तांतरण को लेकर अनिच्छा क्यों दिखाई जा रही है।

हेमके के अनुसार, आरमोरी शहर की इन 11 स्कूल इमारतों के रखरखाव, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, कंप्यूटर कक्ष, स्कूल परिसर के विकास तथा विद्यार्थियों के लिए आवश्यक अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में नगर परिषद सक्षम हैं।

पार्षद हेमके ने मांगा तत्काल निर्णय

उन्होंने कहा कि यदि स्कूलों का प्रशासनिक नियंत्रण और अधिकार नगर परिषद को हस्तांतरित किए जाते हैं, तो स्थानीय स्तर पर उपलब्ध निधि, मनुष्यबल और प्रशासनिक व्यवस्था का प्रभावी उपयोग कर स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जा सकता है।

साथ ही स्कूलों के विकास से जुड़े अधिकार और जिम्मेदारियों को लेकर किसी प्रकार का समन्वय संबंधी प्रश्न विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं और शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित न करे, इसके लिए संबंधित प्रशासनिक विभागों के बीच उचित समन्वय आवश्यक है।

विद्यार्थियों के हित में तत्काल निर्णय की मांग

अक्षय हेमके ने कहा कि केवल ज्ञापन देने तक सीमित न रहते हुए वे इस मुद्दे पर लगातार प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते रहेंगे। शहर की स्कूलों के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्वराज्य संस्था को आवश्यक अधिकार मिलना जरूरी है। उन्होंने जिला परिषद प्रशासन से विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता देते हुए आरमोरी नगर परिषद क्षेत्र की 11 जिला परिषद स्कूलों के हस्तांतरण के संबंध में तत्काल सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम