नीलम शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Neelam Shinde: कोमा में है नीलम, सरकार के दखल के बाद शिंदे परिवार को मिला इमरजेंसी वीजा, कैलिफोर्निया में हुआ था एक्सीडेंट

Neelam Shinde In Coma : अमेरिका ने भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के परिवार को इमरजेंसी वीजा दे दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के दखल के बाद यह वीजा मिला है।

आकाश मसने

Neelam Shinde In Coma : अमेरिका ने भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के परिवार को इमरजेंसी वीजा दे दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के दखल के बाद यह वीजा मिला है। नीलम के पिता ने विदेश मंत्रालय से इमरजेंसी वीजा देने की अपील की थी।

नीलम शिंदे (35) को 14 फरवरी को कैलिफोर्निया में एक्सीडेंट हो गया था। कार ने उसे टक्कर मार दी थी। इसके बाद वह कोमा में चली गई। आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नीलम शिंदे महाराष्ट्र के सातारा जिले की रहने वाली हैं। वह 4 साल से अमेरिका में रह रही हैं।

शिंदे परिवार के मुताबिक नीलम ICU में भर्ती हैं। उनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हैं और सिर में गंभीर चोट है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने नीलम की ब्रेन की सर्जरी के लिए परिवार से अनुमति मांगी है। इस हालत में उसकी देखभाल के लिए परिवार का वहां रहना जरूरी है।

नीलम की नाजुक हालत को देखते हुए पिता तानाजी शिंदे ने अमेरिकी दूतावास से इमरजेंसी वीजा की मांग की थी। दूतावास ने आज यानी शनिवार सुबह 9 बजे इंटरव्यू के लिए बुलाया था। पिता तानाजी शिंदे ने बताया कि उन्हें इस दुर्घटना की जानकारी दो दिन बाद 16 फरवरी को मिली थी।

मदद के लिए आगे आईं सांसद सुप्रिया सुले

सातारा का शिंदे परिवार वीजा आवेदन के लिए स्लॉट बुक कर रहा था, लेकिन उन्हें अगले साल की तारीख मिल रही थी। इसके बाद एनसीपी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाया, साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर से मदद की अपील की।

अमेरिका के इमरजेंसी वीजा के लिए कितना समय लगता है?

जानकारी के लिए बता दें कि परिवार के किसी सदस्य की मौत, गंभीर बीमारियों के इलाज या मानवीय संकट जैसी स्थिति में अमेरिका दूसरे देशों के नागरिकों को इमरजेंसी वीजा देता है। आवेदन से लेकर वीजा जारी होने तक की पूरी प्रक्रिया में 2 से 5 दिन का समय लग सकता हैं।

आमतौर पर इमरजेंसी वीजा के लिए अपॉइंटमेंट कुछ दिनों के भीतर मिल सकता है। अगर मंजूरी मिल जाती है, तो यह 24 से 48 घंटे के अंदर जारी किया जा सकता है।

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार

अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल! सपाइयों को दिया जीत का महामंत्र, कल से बूथ लेवल पर प्रचार करेंगे कार्यकर्ता