एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी पर किया हमला 
महाराष्ट्र

एकनाथ शिंदे का राहुल पर हमला, कहा- पीएम मोदी की आलोचना करना यानी सूर्य पर थूकने जैसा

Maharashtra Politics: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री की आलोचना करना यानी सूर्य पर थूंकने जैसा है। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे को भी निशाने पर लिया।

सोनाली चावरे

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कोई भी सीरियसली नहीं लेता, तो राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री की आलोचना करना यानी सूर्य पर थूकने जैसा है।

लोगों को झुग्गी झोपड़ी में रखा और खुद आलीशान बंगले में रहे

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में विकास कार्य करने वालों को जनता वोट देती है आलोचना करने वालों को नहीं। मैं जब पिछले ढाई वर्षों तक मुख्यमंत्री था तब दिन रात मेरी आलोचना की गई। लेकिन आलोचना करने वालों को जनता ने घर बैठा दिया। उन्होंने आगे कहा, धारावी के लोगों को सालों साल झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती में रखने वाले लोग हमेशा आलीशान बंगले में रहे। जिन्होंने मुंबई को बेचा और जिनकी वजह से मुंबईकर मुंबई के बाहर फेंके गए, उन्हें अब धारावी के पुनर्विकास की वजह से पेट दर्द हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान घोटालों से अर्थव्यवस्था बेजार हुई थी। ऐसे मुश्किल वक्त में भारतीय अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 2014 में 11 वें क्रमांक पर भारतीय अर्थव्यवस्था थी। जो छलांग लगाकर अब चौथे क्रमांक पर पहुंच गई है। बहुत जल्द भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी। मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महासत्ता बनने की दहलीज पर पहुंची है।

बालासाहेब ठाकरे का सहयोगी दल ‘एनडीए’

उन्होंने कहा कि हिंदू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे के पास से शिवसेना ‘एनडीए’ का सबसे विश्वास सहयोगी दल है। और आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिवसेना पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली। उससे पहले देश में कांग्रेस सरकार द्वारा घोटालों का सिलसिला चल रहा था। चार घोटाला, कोयला घोटाला, टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला की वजह से अर्थव्यस्था कमजोर हो गई थी। लेकिन पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा यह हकीकत है। उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री की आलोचना करना यानी सूर्य पर थूंकने जैसा है।

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा