मनसे प्रमुख राज ठकरे (सोर्स: एआई फोटो) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के टाइगर का अटूट पशु प्रेम, जब राजनीति की व्यस्तताओं को भूलकर सिर्फ डॉग लवर बन जाते हैं राज ठाकरे

Dog Lover Raj Thackeray: कड़क राज ठाकरे का कोमल पक्ष! जेम्स से लेकर राइनो तक, जानिए मनसे प्रमुख के अनोखे श्वान प्रेम और उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे से जुड़े इस भावुक किस्से को।

गोरक्ष पोफली
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे अपनी प्रखर राजनीति और कड़क भाषणों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका एक बेहद कोमल पक्ष भी है उनका कुत्तों के प्रति बेपनाह प्यार। राज ठाकरे के पास कई कुत्ते रहे हैं, लेकिन जेम्स उनके दिल के सबसे करीब था। जेम्स एक ग्रेट डेन नस्ल का कुत्ता था, जो लगभग 12 वर्षों तक उनके परिवार का हिस्सा रहा।
जेम्स के साथ उनके पास एक और ग्रेट डेन था, जिसका नाम बॉन्ड था। जेम्स और बॉन्ड के साथ राज ठाकरे का काफी गहरा बॉन्ड था। वे अपने थकान भरे शेड्यूल के बाद इन दोनों के साथ अपना अधिकतम समय बिताना पसंद करते थे।
2015 में एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको चौंका दिया; बॉन्ड ने राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे के चेहरे पर काट लिया था। यह घाव इतना गहरा था कि उन्हें 65 टांके लगाने पड़े और प्लास्टिक सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, ठाकरे परिवार का पशु प्रेम इतना महान था कि अस्पताल से घर लौटने के बाद शर्मिला ने सबसे पहले बॉन्ड को ही प्यार किया।
जून 2021 में जब जेम्स का निधन हुआ, तो राज ठाकरे बेहद भावुक हो गए थे। उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ जेम्स को अश्रुपूर्ण विदाई दी और उसका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ नागपुर में किया गया।
राज ठाकरे जब अपने नए घर में शिफ्ट हुए, तो वहां भी उनके कुत्तों के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। उनके बेटे अमित ठाकरे के पास मुफासा और ब्लू नाम के कुत्ते हैं। इसके अलावा उनके घर की सुरक्षा कन्या नाम की फीमेल डॅाग करती है। उनके पास तीन पग नस्ल के कुत्ते भी रहे हैं।
राज ठाकरे ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर उन्हें याद करते हुए कहा था कि उन दोनों के बीच श्वान प्रेम एक साझा कड़ी थी। उन्होंने टाटा समूह के मुख्यालय और होटलों में आवारा कुत्तों को मिलने वाली जगह और सम्मान की सराहना की थी।
हाल ही में राज ठाकरे का एक नया पालतू कुत्ता राइनो चर्चा में आया। मुंबई के शिवतीर्थ निवास पर एक गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी, तभी छोटा सा राइनो वहां दाखिल हो गया। राज ठाकरे ने अपनी बात रोककर उसे बड़े प्यार से ये पिल्लू कहकर बुलाया और उसे गोद में उठा लिया।
राज ठाकरे का यह पशु प्रेम यह साबित करता है कि राजनीति की व्यस्तता के बीच भी वे बेजुबानों के लिए अपने दिल में एक खास जगह रखते हैं। वे भले ही महाराष्ट्र की राजनीति में शेर जैसे दहाड़ते हों, पर कुत्तों के प्रति उनका प्रेम ही इस बात का प्रतीक है कि बाहर से कठोर राज ठाकरे भीतर से कितने कोमल हैं।

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात