निकाय चुनाव परिणाम (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
धुले

Maharashtra Election Results: धुले में NCP की बड़ी जीत, कलावती माली ने नगराध्यक्ष सीट पर मारी बाजी

Maharashtra Civic Polls Election Result: महाराष्ट्र नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव रुझानों में महायुति बढ़त पर। धुले में NCP व शहर विकास अघाड़ी की जीत, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

प्रिया जैस

Maharashtra Local Body Elections Result: महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों के शुरुआती रुझानों में सियासी तस्वीर तेजी से साफ होती नजर आ रही है। धुले जिले के शिंदखेड़ा नगराध्यक्ष पद के चुनाव में एनसीपी (अजित पवार गुट) की महिला उम्मीदवार कलावती माली ने जीत हासिल की है।

वहीं, शहर विकास अघाड़ी के उम्मीदवार संदेश पारकर ने जीत दर्ज की है। उमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के मंत्री गुलाबराव पाटिल के समर्थित उम्मीदवार को भी हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर स्थानीय गठबंधन के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

महायुति 209 स्थानों पर आगे

दूसरी ओर, करीब दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में महायुति मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, महायुति 209 स्थानों पर आगे चल रही है और कुल बढ़त 200 के पार पहुंच चुकी है। राज्य में 246 नगर परिषद और 42 नगर पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं, जिनके शुरुआती रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 122 सीटों पर आगे थी, शिवसेना 54 और एनसीपी 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे। इस तरह महायुति कुल 211 सीटों पर आगे चल रही थी। वहीं विपक्षी महाविकास आघाड़ी की बात करें तो कांग्रेस 32, शिवसेना (यूबीटी) 9 और एनसीपी (शरद पवार गुट) 8 सीटों पर आगे थे। कुल मिलाकर महाविकास आघाड़ी 49 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थे।

बता दें कि जिन नगर निकायों में 20 दिसंबर चुनाव हुआ, उनमें ठाणे जिले की अंबरनाथ, अहमदनगर जिले की कोपरगांव, देवलाली प्रवरा, पाथर्डी और नेवासा, पुणे जिले की बारामती और फुरसुंगी-उरूली देवाची, सोलापुर की अनगर और मंगलवेढा, सातारा की महाबलेश्वर और फलटण, छत्रपती संभाजीनगर की फुलंब्री, नांदेड़ की मुखेड और धर्माबाद, लातूर की निलंगा और रेणापूर, हिंगोली की बसमत, अमरावती की अंजनगांव सुर्जी, अकोला की बालापूर, यवतमाल की यवतमाल, वाशिम की वाशिम, बुलढाणा की देऊलगांव राजा, वर्धा की देवली और चंद्रपुर की घुग्घुस शामिल हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?