खूनी साजिश (सौ. सोशल मीडिया ) 
धुले

Maharashtra: धुलिया के वार्ड 14 में फिर हिंसा, राकांपा कार्यकर्ता पर हमला

Maharashtra Local Body Elections: धुलिया के वार्ड 14 में चुनावी रंजिश हिंसा में बदल गई। कांग्रेस प्रत्याशी के बाद अब राकांपा (अजित पवार गुट) के कार्यकर्ता सलीम लंबू पर हमला हुआ।

अपूर्वा नायक

Dhulia News In Hindi: धुलिया के वार्ड नंबर 14 में चुनावी रंजिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल उर्दू हाई स्कूल के पास कांग्रेस प्रत्याशी पर हुए हमले के कुछ ही देर बाद, हजन सायरा स्कूल मतदान केंद्र के पास राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के सक्रिय कार्यकर्ता सलीम लंबू पर हमला हुआ।

आरोप है कि एमआईएम के कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना उस वक्त हुई जब सलीम लंबू मतदान केंद्र के आसपास मौजूद थे।

सलीम लंबू अपनी पार्टी के पक्ष में स्थिति का जायजा ले रहे थे, तभी वहां मौजूद विपक्षी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी बहस हो गई। माहौल उस वक्त और बिगड़ गया जब भीड़ ने सलीम लंबू के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और अचानक उन पर टूट पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ ने उन्हें घेरकर शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने की कोशिश की और उनके साथ काफी धक्का-मुक्की की गई।

वार्ड नंबर 4 बना 'हॉटस्पॉट'

वार्ड नंबर 14 में एक के बाद एक हो रही हिंसक घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमीन पटेल के बाद अब राकांपा कार्यकर्ता पर हुए हमले से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब मतदान केंद्रों के बाहर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि संदिग्धों और उपद्रवियों को पकड़ा जा सके।

पुलिस की बढ़ी चौकसी

सलीम लंबू की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए क्षेत्र के स्थानीय वीडियो और फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने सभी दलों के कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है मतदान की प्रक्रिया में बाधा डालने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया