धुले में अफ़वाह के कारण हिंसा और पत्थरबाज़ी (फोटो नवभारत)
धुले

व्हाट्सऐप वीडियो से फैली अफवाह, धुले के दोंडाईचा में उग्र भीड़ का हंगामा; 3 पुलिसकर्मी घायल

Dhule Rumour Violence Stone Pelting: धुले के दोंडाईचा में धार्मिक वीडियो को लेकर फैली अफवाह के बाद भीड़ ने युवक के घर पथराव और बाइक में आगजनी की। पुलिस ने परिवार को बचाया, पथराव में 3 जवान घायल हुए।

आलोक उमाकृष्ण

Police Rescue Injured Family In Dondaicha: धुले जिले के दोंडाईचा में सोशल मीडिया पर एक धार्मिक वीडियो क्लिप को लेकर फैली अफवाह के बाद शुक्रवार दोपहर शहर के गरीब नवाज नगर इलाके में अचानक भारी तनाव उत्पन्न हो गया।

देखते ही देखते आक्रोशित भीड़ एक युवक के मकान के बाहर जमा हो गई। उपद्रवियों ने घर पर पथराव किया, परिसर में खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक दिनेश सोनवणे ने तुरंत मोर्चा संभाला।

उन्होंने अपनी टीम के साथ जान का जोखिम उठाकर पूरे परिवार को घर के भीतर से सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस सुरक्षा में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

वाट्सएप स्टेटस को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बीते मंगलवार को हाशिम नासिर काकर ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर अहले सुन्नत जमाअत के अधिवक्ता फैज के भाषण की एक वीडियो क्लिप लगाई थी, जिसमें डीजे न बजाने का संदेश दिया गया था। इसके बाद जुनैद शाह और मुजाहिद बागवान ने कथित रूप से चैट के जरिए इस पर आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सैकड़ों लोग काकर के घर के बाहर एकत्र हो गए, इसी बीच शहर में यह झूठी अफवाह फैल गई कि हाशिम काकर ने पैगंबर साहब की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। अफवाह फैलते ही भीड़ उग्र हो गई और उसने मकान को चारों तरफ से घेर लिया।

पुलिस ने टाली अनहोनी

सूचना मिलते ही धुले जिले के पुलिस निरीक्षक दिनेश सोनवणे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए पुलिसकर्मियों ने भीड़ को पीछे धकेला और घर में फंसे परिवार को सकुशल रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इसी दौरान भीड द्वारा किए गए पथराव में तीन जवान घायल हुए हैं।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस