नासिक परिक्षेत्रीय पुलिस क्रीड़ा स्पर्धा (सोर्स: नवभारत)
धुले

नासिक पुलिस क्रीड़ा स्पर्धा में धुले का दबदबा, 21 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर

Nashik Regional Police Sports Competition: 37वीं नासिक परिक्षेत्रीय पुलिस क्रीड़ा स्पर्धा 2026 में धुले पुलिस दल 21 स्वर्ण पदकों के साथ शीर्ष पर है। 4 दिसंबर तक चलने वाली है प्रतियोगिता।

वाहिद काकर, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • 37वीं नासिक परिक्षेत्रीय पुलिस क्रीड़ा स्पर्धा 26 नवंबर से धुले में शुरू हुई।

  • मेजबान धुले पुलिस दल ने अब तक 21 स्वर्ण, 12 रजत और 2 कांस्य पदक जीते।

  • नंदुरबार 7 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे और अहिल्यानगर 5 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर।

  • छह पुलिस दलों के बीच एथलेटिक्स, तैराकी, कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग और अन्य खेलों के मुकाबले।

  • प्रतियोगिता 4 दिसंबर 2026 तक चलेगी; खिलाड़ियों से राज्यस्तरीय स्पर्धा में भी बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा।

Dhule Police Sports Competition Medal Tally: वर्दी में कानून-व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी इन दिनों मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखा रहे हैं। धुले पुलिस मुख्यालय का कवायद मैदान इन दिनों खेल के अखाड़े में तब्दील हो गया है। यहां 37वीं नाशिक परिक्षेत्रीय पुलिस क्रीड़ा स्पर्धा-2026 में छह पुलिस दलों के खिलाड़ी पदकों के लिए जोर लगा रहे हैं।

प्रतियोगिता में मेजबान धुले जिला पुलिस दल ने अब तक 21 स्वर्ण, 12 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर बढ़त बना ली है। वहीं नंदुरबार पुलिस दल 7 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे और अहिल्यानगर पुलिस दल 5 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

प्रतियोगिता की अवधि और प्रतिभागी दल

26 नवंबर से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 4 दिसंबर तक चलेगी। पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद सिंगुरी ने धुले पुलिस मुख्यालय के कवायद मैदान पर इसका उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में धुले, नासिक शहर पुलिस आयुक्तालय, जलगांव, अहिल्यानगर, नंदुरबार और नाशिक ग्रामीण पुलिस दलों के अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

दौड प्रतियोगिता

आयोजन का उद्देश्य और महत्व

इस आयोजन का उद्देश्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को मजबूत करना भी है। पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच खेल तनाव कम करने, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का माध्यम बन रहे हैं। अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मियों को एक मंच पर लाकर आपसी तालमेल और भाईचारे को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

शामिल खेल और स्पर्धाएं

प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की 100, 200, 400, 5 हजार और 10 हजार मीटर दौड़ के साथ क्रॉस कंट्री, स्टिपलचेस, तैराकी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी और हैंडबॉल जैसे मुकाबले हो रहे हैं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कुश्ती, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, वुशू, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग शामिल हैं।

पदक तालिका : मेजबान धुले सबसे आगे

पुलिस दलस्वर्णरजतकांस्य
धुले21122
नंदुरबार784
अहिल्यानगर568
नासिक शहर2512
जलगांव002
नासिक ग्रामीण051

व्यवस्थाएं और समापन की तैयारियां

प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकृत निर्णायकों की नियुक्ति की गई है। खिलाड़ियों के आवास, भोजन, परिवहन, चिकित्सा और खेल सुविधाओं के लिए अलग-अलग समितियां बनाई गई हैं। समापन समारोह में मनोरंजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

नासिक परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय येनपुरे ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे राज्यस्तरीय महाराष्ट्र पुलिस क्रीड़ा स्पर्धा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपेक्षा जताई है।

मैदान में रिंकू तो संसद में प्रिया सरोज, शादी के बाद कैसे चलेगी दोनों की जिंदगी? कपल ने खुद खोला राज

पवार ने परिसीमन पर BJP का साथ दिया तो भी INDIA में वही जगह रहेगी! राहुल गांधी ने साफ किया रुख

Delimitation Bill Live: अमित शाह के घर पहुंचे DMK सांसद, परिसीमन बिल का शरद पवार ने भी किया समर्थन

Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

पूर्व CJI बीआर गवई ने जजों की नियुक्ति पर उठाए सवाल, राष्ट्रपति को लिखा पत्र एक समुदाय को प्राथमिकता मिल रही