गुरुद्वारा में हिंसक झड़प (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
धुले

धुले में गुरुद्वारे की गद्दी पर बवाल, सड़क पर चलीं लाठियां; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले- VIDEO

Dhule Gurudwara Violence: महाराष्ट्र के धुले में गुरुद्वारे में गद्दी और कब्जे को लेकर हिंसक झड़प। बाबा धीरज सिंह की हत्या के आरोपी बाबा रणवीर सिंह समेत 8 लोग हिरासत में।

प्रिया जैस

Baba Dheeraj Singh Khalsa Murder Case: महाराष्ट्र के धुले शहर में रविवार देर रात ऐतिहासिक गुरुद्वारे की गद्दी और कब्जे को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें जमकर पथराव और लाठी-डंडों से हमले किए गए। इस संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थिति को अनियंत्रित होता देख पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

हत्या के आरोपों से उपजा आक्रोश

इस पूरी घटना की जड़ पूर्व प्रमुख बाबा धीरज सिंह खालसा की मौत से जुड़ी है। 1 दिसंबर 2025 को उन पर एक सेवक द्वारा तलवार से जानलेवा हमला किया गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

सिख समुदाय के एक गुट का आरोप है कि इस हत्या के पीछे बाबा रणवीर सिंह का हाथ है। इसके अलावा, आरोप यह भी है कि बाबा रणवीर सिंह ने पिछले दो दिनों से गुरुद्वारे पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था, जिससे स्थानीय संगत में भारी नाराजगी थी।

पुलिस ने दी चेतावनी

ASP अजय देवरे ने कहा, "आज धुले के गुरु नानक सभा गुरुद्वारे में, मुखिया के पद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। अब स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। कई शिकायतकर्ता अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए हैं, और जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

उन्होंने कहा, "हमारे ध्यान में यह भी आया है कि कुछ लोग घटना के वीडियो रिकॉर्ड करके फैला रहे हैं। हम जनता से अपील करते हैं कि वे अफवाहों या बिना वेरिफाई किए गए फुटेज पर विश्वास न करें। झूठी या भड़काऊ सामग्री फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

पुलिस की जवाबी कार्रवाई और गिरफ्तारियां

रविवार रात जब आक्रोशित गुट गुरुद्वारे पहुंचा, तो परिसर के भीतर से ही आंसू गैस छोड़े जाने और पथराव शुरू होने की खबर आई। इसके बाद हिंसा और भड़क उठी। धुले पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी बाबा रणवीर सिंह समेत 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR