ठंड से बचने अलाव का सहारा लेते लोग सोर्स: सोशल मीडिया
धुले

महाराष्ट्र का सबसे ठंडा शहर बना धुले, पारा लुढ़ककर 6.3°C पर पहुंचा; मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों की संख्या घटी

Dhule Minimum Temperature Drop: महाराष्ट्र के धुले जिले में एक बार फिर शीतलहर का कहर शुरू हो गया है। तापमान गिरकर 6.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो राज्य में सबसे कम है।

आकाश मसने

Highlights

  • धुले जिले का न्यूनतम तापमान गिरकर 6.3°C पर पहुंचा

  • पिछले सप्ताह धुले का का तापमान 10.4°C था

  • कड़ाके की ठंड के कारण सुबह की सैर पर निकलने वालों की संख्या घटी

Dhule Coldest City in Maharashtra: महाराष्ट्र में सर्दी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर महाराष्ट्र के धुले में जिले कड़ाके की ठंड की वापसी हो गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, धुले जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसके साथ ही धुले एक बार फिर पूरे महाराष्ट्र का सबसे ठंडा जिला बन गया है।

धुले का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री तक पहुंच

पिछले एक सप्ताह के भीतर तापमान में आई गिरावट ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक हफ्ते पहले तक धुले का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, लेकिन सर्द हवाओं के चलते पारा तेजी से नीचे गिरा और अब 6.3 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में करीब चार डिग्री से ज्यादा की इस गिरावट के कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है और लोग ठंड से कांपने को मजबूर हैं।

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों की संख्या घटी

बढ़ती ठंड का असर लोगों की दिनचर्या पर दिखाई दे रहा है। सुबह के समय ठिठुरन के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रोजाना मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए पार्कों व सड़कों पर निकलने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है।

सुबह के वक्त अलाव का सहारा ले रहे लोग

सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़ों, स्वेटर, मफलर और जैकेट का सहारा ले रहे हैं, वहीं कई जगहों पर सुबह के वक्त लोग अलाव तापते हुए भी नजर आ रहे हैं। कामकाजी लोगों और सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को इस कड़ाके की ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विदर्भ में सबसे ठंडा रहा गोंदिया

विदर्भ में गोंदिया समेत सभी जिलों में ठंड का असर बढ़ने लगा है। 18 नवंबर को गोंदिया जिले का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो विदर्भ में सबसे कम रहा।

सुबह के समय ठंड अधिक महसूस हो रही है, जबकि शाम होते ही मौसम में ठिठुरन बढ़ जाती है। ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बुधवार, 18 नवंबर को गोंदिया का न्यूनतम तापमान गिरकर 14.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह विदर्भ में दर्ज किया गया सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा