उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एक्स) 
धाराशिव

फडणवीस के काफिले पर किसानों ने फेंका गन्ना, उद्धव का आह्वान, बोले- कर्ज माफी तक महायुति को वोट नहीं!

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र निकाय चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में राज्य की सियासत भी गरमा गई है। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने किसानों से बड़ा आह्वान कर दिया है।

प्रिया जैस

Maha Vikas Aghadi: राज्य में बेमौसम बारिश के कारण किसानों को हुए भारी नुकसान का जायजा लेने बुधवार को मराठवाड़ा पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आव्हान किया कि कर्ज माफी तक महायुति को वोट न दें। राज्य सरकार की ओर से घोषित राहत पैकेज चुनावी एजेंडा है।

निकाय चुनाव घोषित होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र का नया राहत पैकेज लेकर महाराष्ट्र पहुंचेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने धाराशिव के किसानों से मुलाकात करके अपने 4 दिवसीय दौरे की शुरुआत की। इस बीच उन्होंने किसानों से जाना कि उनके बैंक खाते में राज्य सरकार के घोषित मुआवजे की कितनी राशि आई है।

रात में टॉर्च लेकर नुकसान का आकलन

उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मदद राशि देने की घोषणा की गई थी। दिवाली भी बीत गई। अभी तक किसानों को मदद नहीं मिली। नुकसान का सर्वे करने केंद्रीय टीम आई है, लेकिन वह रात में टॉर्च लेकर नुकसान का आकलन कर रही है। अपने इलाकों में बोर्ड लगाकर कहें कि जब तक कर्ज माफी नहीं होगी महायुति सरकार को वोट नहीं देंगे।

सीएम फडणवीस के काफिले पर फेंका गन्ना

गन्ने के समर्थन मूल्य को लेकर किसान आक्रामक हो गए हैं। कोल्हापुर जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम फडणवीस के काफिले पर अज्ञात किसानों ने गन्ना फेंकने की कोशिश की। निकाय चुनाव में खलल डालने की कोशिश: सीएम ने उद्धव पर पलटवार करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि वे दौरे पर तो निकले हैं। फिलहाल वे वोटर लिस्ट की आड़ में चुनाव में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं।

30 जून 2026 तक कर्ज माफी

डीसीएम एकनाथ शिंदे ने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों को 30 जून 2026 तक कर्ज माफी मिलेगी, इसके उच्च लिए स्तरीय समिति का गठन किया गया है। विपक्ष अपने सियासी फायदे के लिए किसानों को गुमराह कर रहा है। किसान विपक्ष के बहकावे में न आए।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट