देवेंद्र फडणवीस और तहव्वुर राणा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

Tahawwur Rana: देश की जनता का इंतजार हुआ खत्म, देवेंद्र फडणवीस बोले- राणा को रखने के लिए जेल तैयार

गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की घोषणा की।फडणवीस ने कहा है कि उनके राज्य की जेल उसके लिए सुरक्षित है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उनके राज्य की जेल मुंबई हमले के मास्टरमांइड तहव्वुर राणा को रखने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि हमनें अजमल कसाब को भी यहां रखा था। हम राणा को भी जेल में रखने को लेकर सक्षम हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह बात कहते हुए कहा कि राणा के अमेरिका से प्रत्यर्पण के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना धन्यवाद देते हैं। देवेंद्र फडणवीस दिल्ली तीन नए कानूनों पर आयोजित बैठक के लिए पहुंचे थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस के साथ ही महाराष्ट्र और केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल हुए।

पहले भी किए जा चुके है प्रयास

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पहले तहव्वुर राणा को भारत लाने का प्रयास नहीं किया। इसके लिए भारत ने आनॅलाइन जांच करते हुए सभी संबंधित साक्ष्य अमेरिका को दिये थे। लेकिन अमेरिका तहव्वुर राणा को भारत भेजने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद अमेरिका इस पर सहमत हुआ है।

शहीदों को मिलेगी सच्ची श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा तहव्वुर राणा के भारत आने के बाद मुंबई हमले के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। यह पीएम मोदी ही हैं। जिसकी वजह से कुख्यात राणा को अमेरिका ने भारत को सौंपा है। उन्होंने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। इसका देश की जनता कब से इंतजार कर रही थी। देश का लंबा इंतजार खत्म हुआ। मुंबई हमले के मास्टरमांइड को अब सजा मिलेगी। इससे मुंबई हमले का न्याय पूरा होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी बैठक को लेकर फडणवीस ने कहा कि राज्य में तीन नए कानूनों को लागू करने को लेकर चर्चा की गई। इसके लिए न्यायिक व्यवस्था में खास इंतजाम किये जाएंगे। जिससे न्यायिक व्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इसे समस्त कमिशनरी में लागू करने को लेकर भी चर्चा की गई है।

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना

महिलाओं की पहचान सिर्फ पत्नी, बेटी और मां नहीं...पुणे में राहुल गांधी ने बताया भारत की सबसे बड़ी ताकत