CM देवेंद्र फडणवीस ने राज ठाकरे से की मुलाकात 
महाराष्ट्र

मनसे-शिवसेना में सुलह की अटकलों के बीच फडणवीस ने राज ठाकरे से की मुलाकात, क्या टूटेगा गठबंधन?

Raj Thackeray Devendra Fadnavis Meeting: राज ठाकरे ने सीएम फडणवीस से मुलाकात की, जिससे निकाय चुनाव से पहले गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।

सोनाली चावरे

मुंबई: राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच आज सुबह (12 जून) मुंबई के एक होटल में मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की मुलाकात बांद्रा स्थित ताज लैंड्स होटल में हुई। राज ठाकरे आज सुबह ताज लैंड्स होटल पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 20 मिनट के भीतर होटल पहुंच गए। राजनीतिक हलकों का ध्यान अब इस बात पर केंद्रित है कि देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे के बीच कौनसी खिचड़ी पक रही है।

स्थानीय निकाय चुनाव से पहले बैठक

एक ओर उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन के संकेत दे रहे राज ठाकरे अब निकाय चुनाव से पहले बीजेपी के नेता और सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिल रहे हैं। ऐसे में इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल, गुरुवार (12 जून) की सुबह ताज लैंड्स एंड (Taj Lands End) में दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच मीटिंग हुई। इस दौरान कुछ चर्चा भी की गई। यह मुलाकात स्थानीय निकाय चुनाव से पहले अहम मानी जा रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ आने की भी बात कर रहे हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या राज ठाकरे महाराष्ट्र के सियासी खेल में बाजी पलटने का काम कर सकते हैं?

शिवसेना-मनसे गठबंधन पर लगेगा ब्रेक?

पिछले कुछ दिनों से मनसे प्रमुख राज ठाकरे और ठाकरे गुट के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच फिर से एक आने की चर्चा चल रही है। इसलिए शिवसेना और मनसे के साथ आने की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी थीं। लेकिन अब रणनीतिक मोड़ पर संभावना है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राजनीतिक दांव पेंच घुमाकर शिवसेना-मनसे गठबंधन पर ब्रेक लगा देंगे।

बता दें कि राज ठाकरे आज सुबह मुंबई के ताज लैंड्स होटल पहुंचे। उसके बिल्कुल 20 मिनट बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी होटल पहुंच गये। शुरुआत में इस बात पर चर्चा हुई कि क्या यह महज संयोग है कि ये दोनों नेता एक ही होटल में साथ-साथ थे। हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आज के तय कार्यक्रम में ताज लैंड्स होटल कहीं भी शामिल नहीं था। अब सवाल यह उठ रहा है कि राज ठाकरे के इस होटल में पहुंचने के बाद देवेंद्र फडणवीस यहां क्यों पहुंचे। राजनीतिक हलकों का ध्यान अब इस बात पर केंद्रित है कि देवेंद्र फडणवीस और राज ठाकरे के बीच यह मुलाकात निर्णायक होगी या नहीं।

शिवसेना-मनसे गठबंधन तोड़ने के लिए राज ठाकरे से मुलाकात का आह्वान-

पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि दोनों भाई, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, फिर से एक हो जाएंगे। ठाकरे गुट और मनसे पार्टी में आगे से लेकर पीछे तक के नेता गठबंधन को लेकर सकारात्मक थे। इसलिए चर्चा थी कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव से पहले उद्धव और राज साथ आएंगे और राजनीति में बड़ा उलटफेर होगा। बहरहाल, क्या चतुर देवेन्द्र फडणवीस, जो पिछले दस वर्षों से महाराष्ट्र की राजनीति पर अकेले ही हावी हैं, आने वाली राजनीतिक हवा को पहचान सकते थे और सही समय पर राज ठाकरे को बुलाकर शिवसेना-मनसे गठबंधन पर रोक लगा सकते है?

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट