ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को दी बधाई 
महाराष्ट्र

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को दी बधाई , बोले - हमनें आतंकियों के 9 ठिकानों को उखाड़ फेंका

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हुई जवाबी कार्रावाई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारतीय सेना और पीएम मोदी को बधाई दी. कहा कि सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का क्षण हैं।

सोनाली चावरे

मुबंई: पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने देर रात एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया.  इसी क्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को बधाई दी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की भी सरहाना की. उन्होंने कहा, भारतीय सेना और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। हमने आतंकवादियों के 9 ठिकानों को नष्ट कर दिया है। भारत अब किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा।

किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत

ANI में जारी बयान में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमारे पास इस हमले के दृश्य हैं, इसलिए अब कोई भी हवाई हमलों पर सवाल नहीं उठा सकता। मुझे लगता है कि यह सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। भारत किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत उचित बदला लेगा।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एयर स्ट्राइक कर हमला कर दिया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में बने 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस एयर स्ट्राइक में भारतीय सेना ने 90 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। शहीदों के परिवारों ने सेना की कार्रवाई का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद दिया है।

विपक्ष ने भी की तारीफ

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरे महाराष्ट्र में जश्न का महौल है. नागरिकों ने इस जवाबी कार्रवाई का जोरदार स्वागत किया। तो वहीं विपक्ष के नेताओं ने भी इस कार्रवाई का समर्थन किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) सांसद सुप्रिया सुले ने इसे आतंकवाद के खिलाफ एक सटीक और केंद्रित हमला बताया। तो वही एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने  पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब देने वाले सभी भारतीय सैनिकों को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,  हर भारतीय को भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है, जो सीने पर गोलियां खाकर भारत की संप्रभुता की रक्षा करती है। आज उसी भरोसे आतंकी हमले का बदला लिया गया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना