pic ANI  
महाराष्ट्र

BJP नेता मोहित कंबोज को मिली राहत, EOW ने दी क्लीन चिट, नहीं मिला कोई सबूत

प्रभाकर दुबे

मुंबई: कथित बैंक घोटाले के आरोप का सामना कर रहे बीजेपी नेता मोहित कंबोज (BJP leader Mohit Kamboj) को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) ने मोहित कंबोज को क्लीन चिट (Clean Chit) दे दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि कंबोज के खिलाफ उन्हें जांच में कोई सबूत नहीं मिला है। 

मोहित कंबोज पर कथित धोखाधड़ी का आरोप उस समय लगाया गया था, जब संजय पांडे मुंबई के पुलिस कमिश्नर थे। कंबोज ने संजय पांडे के वित्तीय घोटालों को सीधे चुनौती दी थी। इसके बाद मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

कई नेताओं को मिली क्लीन चिट

गौरतलब है कि दिसंबर का महीना बीजेपी नेताओं के लिए अच्छा रहा है, जो विभिन्न मामलों में पुलिस की जांच का सामना कर रहे थे। आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच में पाया कि इन नेताओं के कोई सबूत नहीं है। मोहित के अलावा जिन नेताओं को क्लीन चिट मिली उनमें बीजेपी नेता और विधान परिषद में विपक्ष के पूर्व नेता प्रवीण दरेकर, फिर पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे पूर्व नगरसेवक नील सोमैया, विधान परिषद के सदस्य प्रसाद लाड आदि का नाम शामिल है। 

कंबोज पर क्या थे आरोप

 मोहित कंबोज पर आरोप था की कंपनी ने 2011 से 2015 के बीच लिए कर्ज का भुगतान नहीं किया। कंबोज ने कर्ज इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) से लिया था। आरोप था कि जिस काम के लिए कर्ज लिया गया था, वहां उसका इस्तेमाल न करके दूसरी जगह उसका इस्तेमाल किया गया। मुंबई पुलिस ने इस मामले में मोहित कंबोज और कंपनी के दो अन्य निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसकी जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कर रही थी। पुलिस की जांच में मोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी, मोहित कंबोज के समर्थकों का कहना है कि  महाविकास आघाड़ी की सरकार बदले की राजनीति कर रही थी, इसी के मोहित को फसांने के लिए पुलिस ने षड्यंत्र रचा था जिसका खुलासा हो गया है।

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर

त्योहारों के रंग में रंगा देश, PM मोदी और अन्य नेताओं ने दी ओणम और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई

यह इस्लाम पर हमला...हिजाब के खिलाफ हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे ओवैसी, कहा- आप कौन हैं नियम तय करने वाले