छत्रपति संभाजीनगर में निकली तिरंगा यात्रा फोटो नवभारत
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में CM फडणवीस की मौजूदगी में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, देखें तिरंगा यात्रा की तस्वीरें

Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छत्रपति संभाजीनगर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकली। भारत माता की जय के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

शफीउल्ला हुसैनी, आकाश मसने

Chhatrapati Sambhajinagar Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महात्मा फुले चौक से शुरू होकर क्रांति चौक तक पहुंची इस यात्रा के दौरान पूरा मार्ग तिरंगे से पट गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे नागरिकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

दोपहर से ही महात्मा फुले चौक पर नागरिकों की भीड़ जुटने लगी थी। ढोल-ताशों की गूंज, देशभक्ति के गीत और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र उत्साह से भर गया था। युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में युवक तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। कई नागरिकों ने तिरंगे के रंग वाली टोपी और वस्त्र धारण किए थे। मार्ग के दोनों ओर खड़े नागरिक भी यात्रा का उत्साह बढ़ाते दिखाई दिए।

छत्रपति संभाजीनगर में निकली तिरंगा यात्रा उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री के पहुंचते ही बढ़ा उत्साह

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लगभग सवा चार बजे आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही यात्रा में उत्साह और बढ़ गया। इसके बाद महात्मा फुले चौक से क्रांति चौक की ओर तिरंगा यात्रा रवाना हुई। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर विधान परिषद सभापति राम शिंदे, जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, मंत्री गिरीश महाजन, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अतुल सावे, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ। भागवत कराड, पूर्व विधायक संजय केणेकर, मेयर समीर राजूरकर तथा शहराध्यक्ष किशोर शितोले सहित अनेक प्रमुख नेता उपस्थित थे।

राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा शहर

मुख्य मार्ग पर जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, नागरिकों की भीड़ बढ़ती गई। विशाल तिरंगा हाथों में लेकर चल रहे नागरिक इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहे। जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं और कार्यकर्ताओं की ओर से नागरिकों के लिए पानी तथा बिस्कुट का वितरण किया गया। यात्रा के कारण मार्ग पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र हुए और पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया।

मुख्य मंच के समीप स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इन गीतों ने वातावरण में नई ऊर्जा भर दी। उपस्थित नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर उत्साह से लहराते रहे। युवाओं में यात्रा को लेकर विशेष जोश दिखाई दिया। कई लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण को अपने मोबाइल से दर्ज किया।

तिरंगा यात्राा में शामिल हुए मेयर समीर राजूरकर

दो घंटे तक महात्मा फुले चौक पर रहा उत्सव जैसा माहौल

तिरंगा यात्रा शुरू होने से पहले करीब दो घंटे तक महात्मा फुले चौक पर उत्सव जैसा माहौल रहा। ढोल-ताशों की गूंज और देशभक्ति गीतों के बीच नागरिकों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। युवाओं के साथ महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हुए।

महात्मा फुले चौक से क्रांति चौक तक पूरा मार्ग तिरंगों से सजा नजर आया। यात्रा में शामिल लोगों के उत्साह और नागरिकों की भारी भीड़ ने शहर में राष्ट्रभक्ति की मजबूत भावना का प्रदर्शन किया। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को एकजुट होकर देशभक्ति का संदेश दिया।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश