महावितरण अभय योजना सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

छत्रपति संभाजीनगर में महावितरण की अभय योजना से 3.65 लाख ग्राहकों को राहत, 205 करोड़ का ब्याज माफ; जानें कैसे?

Sambhajinagar Mahavitaran Abhay Yojana: महावितरण की अभय योजना 2026-27 से संभाजीनगर परिमंडल के 3.65 लाख बिजली ग्राहकों को राहत। 205.56 करोड़ का ब्याज माफ, एकमुश्त भुगतान पर 20% तक छूट।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल के 3,65,157 ग्राहकों का 205.56 करोड़ रुपये का ब्याज और विलंब शुल्क माफ होगा।

  • ग्राहकों पर कुल 644.86 करोड़ रुपये की मूल बकाया राशि है।

  • योजना 6 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी।

  • एकमुश्त भुगतान पर 20% तक अतिरिक्त छूट और प्रीपेड मीटर चुनने पर 5% की अतिरिक्त राहत मिलेगी।

MSEDCL Abhay Scheme 205 Crore Penalty Waived: महावितरण की अभय योजना 2026-27 के तहत छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल के 3.65 लाख से अधिक बिजली ग्राहकों को राहत मिलेगी। इन पर बकाया 644.86 करोड़ रुपये की मूल राशि के साथ जुड़े 205.56 करोड़ रुपये के ब्याज और विलंब शुल्क को माफ किया जाएगा। एकमुश्त भुगतान करने वालों को 20% तक अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। योजना 6 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी।

बिजली बिल बकायादारों के लिए बड़ी राहत

बिजली बिल का बकाया चुकाने में परेशानी झेल रहे हजारों उपभोक्ताओं के लिए महावितरण ने राहत का रास्ता खोला है। 'अभय योजना 2026-27' के तहत छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल के 3 लाख 65 हजार 157 ग्राहकों का 205 करोड़ 56 लाख रुपये का ब्याज और विलंब शुल्क पूरी तरह माफ किया जाएगा। इन ग्राहकों पर कुल 644 करोड़ 86 लाख रुपये की मूल बकाया राशि है। यह योजना 6 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी।

महावितरण के मुख्य अभियंता दीपक कुमठेकर ने बताया कि योजना का लाभ उन उच्चदाब और लघुदाब ग्राहकों को मिलेगा, जिनकी बिजली आपूर्ति स्थायी या अस्थायी रूप से बंद हो चुकी है।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

31 मार्च 2026 तक स्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद हो चुके घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक और अन्य गैर-कृषि ग्राहक इस योजना के पात्र होंगे। इसके अलावा 31 दिसंबर 2025 तक अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद हो चुके ग्राहक भी इसका लाभ ले सकेंगे।

हालांकि, कृषि उपभोक्ताओं और सार्वजनिक नल जलापूर्ति योजनाओं के उपभोक्ताओं को योजना से बाहर रखा गया है।

जालना मंडल पर सबसे ज्यादा बकाया

छत्रपति संभाजीनगर परिमंडल के तीन मंडलों में जालना मंडल के ग्राहकों पर सबसे अधिक मूल बकाया है।

जालना मंडल: 1,73,198 ग्राहकों पर 279.12 करोड़ रुपये की मूल बकाया है। इनके 92.14 करोड़ रुपये के ब्याज और विलंब शुल्क माफ होंगे।

छत्रपति संभाजीनगर शहर मंडल: 58,384 ग्राहकों पर 216.06 करोड़ रुपये की मूल बकाया है। इन्हें 86.60 करोड़ रुपये की छूट मिलेगी।

ग्रामीण मंडल: 1,33,575 ग्राहकों पर 149.68 करोड़ रुपये बकाया हैं। इनके 26.81 करोड़ रुपये का ब्याज और विलंब शुल्क माफ होगा।

एकमुश्त भुगतान पर 20% तक छूट

योजना के तहत ग्राहकों को 15 दिसंबर 2026 तक मूल बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर 10 से 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त छूट मिलेगी। जिन ग्राहकों के लिए एक साथ पूरी रकम चुकाना संभव नहीं है, उनके लिए किस्तों में भुगतान का विकल्प भी रखा गया है।

लघुदाब ग्राहक 50 प्रतिशत अग्रिम राशि जमा कर शेष रकम छह समान ब्याजमुक्त मासिक किस्तों में चुका सकेंगे। वहीं, उच्चदाब ग्राहकों को तीन से छह किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी।

प्रीपेड मीटर लेने पर अतिरिक्त 5% राहत

20 किलोवाट तक स्वीकृत भार वाले ग्राहक बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कराते समय प्रीपेड मीटर का विकल्प चुनते हैं, तो उन्हें मूल बकाया राशि पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके साथ ही दोबारा बिजली कनेक्शन शुरू करने और सर्विस कनेक्शन का शुल्क भी पूरी तरह माफ किया जाएगा।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

योजना का लाभ लेने के इच्छुक ग्राहक महावितरण के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महावितरण ने बकायादार ग्राहकों से निर्धारित अवधि में योजना का लाभ उठाकर अपने पुराने बिजली बिलों का निपटारा करने की अपील की है।

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

मेटा, BJP का बेटा है! यूथ कांग्रेस ने मुंबई-हैदराबाद-गुरुग्राम में META के दफ्तरों में किया हंगामा

अब मुर्गियों के लिए बर्ड फ्लू की स्वदेशी वैक्सीन मात्र 1 से 2 रुपए में, 6 महीने के लिए मिलेगी वायरस से सुरक्षा

Shivangi Singh Tilak Photos: शिवांगी के तिलक में क्या-क्या हुआ खास? देखें समारोह की वायरल तस्वीरें

राजस्थान पंचायत चुनाव में BJP क्यों हारी? जानें 5 बहुत बड़े कारण; 20 मंत्री नहीं बचा पाए अपना गढ़