आयुक्त अमोल येडगे निरिक्षण के दौरान (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर मनपा प्रशासन का नया कदम: जनता की समस्याओं पर नजर, सुझाव पेटी से फीडबैक रजिस्टर तक व्यवस्था

Amol Yedge Orders: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के हर जोन कार्यालय में सुझाव पेटी और फीडबैक रजिस्टर होगा। आयुक्त अमोल येडगे ने नागरिक समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

आलोक उमाकृष्ण

Suggestion Boxes And Feedback Registers: नागरिकों की समस्याएं जानकर उनका तत्काल समाधान करने के उद्देश्य से महानगरपालिका के प्रत्येक जोन कार्यालय में सुझाव पेटी और फीडबैक रजिस्टर रखने के निर्देश मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने दिए हैं।

उन्होंने सोमवार सुबह सहायक आयुक्त क्रमांक-2 के कार्यालय का दौरा कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में आए नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए

प्रशासन की गंभीरता

दौरे के दौरान जन्म प्रमाणपत्र लेने पहुंचे एक नागरिक से आयुक्त येडगे ने बातचीत की। नागरिक की समस्या जानने के बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आयुक्त की मौजूदगी में संबंधित नागरिक को जन्म प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

इससे नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन की गंभीरता सामने आई।आयुक्त ने संपत्ति कर में सुधार, जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीकरण प्रमाणपत्रों का वितरण तथा छोटे-बडे अतिक्रमण हटाने जैसे नागरिकों से जुडे मामलों पर भी तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यादेश जारी करने के लिए निश्चित समयसीमा तय की जाए और उसी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।

आयुक्त येडगे ने किया निरीक्षण

आयुक्त येडगे ने अभिनय टॉकीज के पास जलापूर्ति पाइपलाइन के क्रॉस कनेक्शन, मिसरवाडी स्थित पाइपलाइन क्रॉस कनेक्शन तथा चिकलथाना साप्ताहिक बाजार में निर्माणाधीन पानी की टंकी के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों और एजेंसियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

चिकलथाना साप्ताहिक बाजार की पानी की टंकी का काम चार महीने में पूरा करने के स्पष्ट निर्देश देते हुए आयुक्त ने कहा कि दिसंबर महीने में किसी भी स्थिति में टंकी का निर्माण पूरा होकर वह कार्यान्वित हो जानी चाहिए। काम में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर नगरसेविका कीर्ति शिंदे, सहायक आयुक्त रमेश मोरे, अतिरिक्त शहर अभियंता अनिल तनपुरे, ए.बी. देशमुख, के.एम. फालक सहित संबंधित अधिकारी, अभियंता और कर्मचारी उपस्थित थे।

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार