रोहित पठारे मौत मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

वैजापुर के रोहित पठारे मौत मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच सीआईडी को सौंपी

Vaijapur Rohit Pathare Death Case: छत्रपति संभाजीनगर के वैजापुर में रोहित पठारे की मौत के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वैजापुर के रोहित पठारे की मौत के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • मामले की आगे की जांच अपराध जांच विभाग (CID) करेगा।

  • विशेष जांच दल ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ फॉरेंसिक और तकनीकी प्रमाणों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया।

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर के रोहित पठारे की मौत के मामले में ग्रामीण पुलिस ने गंभीरता और प्राथमिकता के साथ जांच करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया था।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ फॉरेंसिक और तकनीकी प्रमाण भी जुटाकर उनका विश्लेषण किया गया है। अब इस मामले की आगे की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत स्वामी ने दी। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने, पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले आंदोलन और रैली से दूर रहने की अपील की है।

विशेष जांच दल ने जुटाए फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्य

पुलिस के अनुसार, रोहित पठारे की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत स्वामी की निगरानी में विशेष जांच दल बनाया गया था। इस दल ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की। घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही फॉरेंसिक और तकनीकी प्रमाणों का संकलन कर उनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के प्रयास

अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से विशेष सरकारी वकील की नियुक्ति के लिए भी प्रयास किए गए हैं। इसके अलावा परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित स्तर पर लगातार पहल की गई है।

शांति बनाए रखने की पुलिस की अपील

मामले की आगे की जांच सीआईडी को सौंपे जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है। प्रशांत स्वामी ने कहा कि नागरिक जांच प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और क्षेत्र में शांति तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखें। आंदोलन और रैलियों से बचें, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द