गणेशोत्सव बिजली कनेक्शन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

Chhatrapati Sambhajinagar: गणेशोत्सव में अधिकृत बिजली कनेक्शन ही लें, महावितरण की गणेश मंडलों से अपील

Chhatrapati Sambhajinagar Ganeshotsav: गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए महावितरण ने गणेश मंडलों से अधिकृत बिजली कनेक्शन लेने और अवैध बिजली उपयोग से बचने की अपील की है।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Sambhajinagar Ganeshotsav Electricity Connection: गणेशोत्सव निर्विघ्न और सुरक्षित वातावरण में मनाने के लिए सभी गणेश मंडलों को बिजली सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उत्सव के दौरान केवल अधिकृत बिजली कनेक्शन का ही उपयोग किया जाए। यह अपील महावितरण की ओर से गणेश मंडलों से की गई है।

महावितरण ने कहा कि गणेश प्रतिमा के आगमन और विसर्जन जुलूस के दौरान सड़क और गलियों में बिजली की तारों की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए ही प्रतिमा की ऊंचाई और रथ की संरचना तय की जाए। इससे बिजली की तारों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

गणेशोत्सव के लिए अधिकृत बिजली कनेक्शन ही लें : महावितरण

मंडप और रोशनी के लिए बिजली व्यवस्था करते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। बिजली संबंधी कार्य केवल प्रमाणित और कुशल बिजली ठेकेदारों से ही करवाए जाएं। मंडलों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी आसान की गई है। मंडल महावितरण के अधिकृत मोबाइल एप अथवा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर तत्काल अस्थायी बिजली कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

गणेश मंडलों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील

महावितरण ने सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडलों को अनधिकृत रूप से बिजली का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी है। बिजली के तारों और खंभों के पास मंडप बनाते समय पर्याप्त दूरी और सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई है। ऊर्जा बचत के लिए एलईडी बल्बों का इस्तेमाल करने तथा मंडपों में सौर ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का भी आह्वान किया गया है।

CJP Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, हिरासत में लिए गए जंतर-मंतर जाने की कोशिश कर रहे राज्यसभा MP

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है