ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बंद कराने के बावजूद खाते से उड़ाए 7.36 लाख तीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
छत्रपति संभाजीनगर

नेट बैंकिंग बंद कराने के बाद भी 83 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से ₹7.36 लाख साफ! साइबर ठगों ने उड़ाई रकम

Sambhajinagar Cyber Fraud: छत्रपति संभाजीनगर में साइबर ठगों ने 83 वर्षीय सेवानिवृत्त के बैंक खाते से 7.36 लाख रुपये उड़ा लिए। ऑनलाइन लेनदेन और एटीएम बंद कराने का आवेदन देने के बावजूद ठगी हुई।

शफीउल्ला हुसैनी, अंकिता पटेल

Senior Citizen Bank Cyber Fraud: छत्रपति संभाजीनगर बैंक में ऑनलाइन लेनदेन और एटीएम सुविधा बंद कराने के लिए आवेदन देने के बावजूद 83 वर्षीय सेवानिवृत्त के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 7 लाख 36 हजार 14 रुपये उड़ा लिए।

ठगों ने मोबाइल में अनधिकृत प्रवेश कर डिजिटल पहचान चुराई और अलग-अलग लेनदेन के जरिए रकम निकाल ली। यह घटना 11 से 15 अगस्त के बीच रशिदपुरा क्षेत्र में हुई। मामले में सिटी चौक पुलिस थाने में साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बैंकिंग बंद कराने आवेदन के बावजूद खाते से रकम उड़ाई

मजनू हिल, रशिदपुरा निवासी सय्यद सलमान अली बिजली विभाग से वर्ष 2001 में सेवानिवृत्त हुए हैं। 11 अगस्त को मोबाइल पर भारतीय स्टेट बैंक के लेनदेन का संदेश आने के बाद उन्होंने जाधववाड़ी स्थित बैंक शाखा में ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम बंद कराने का आवेदन दिया। अगले दिन बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में भी इसी तरह का आवेदन दिया, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई।

बैंकिंग बंद कराने के बावजूद 7.36 लाख की साइबर ठगी

14 अगस्त को उनके खाते से पहले 82,906 और फिर 78,902 रुपये निकाले गए। जांच में छह लेनदेन के जरिए 5 लाख 13 हजार 589 रुपये निकाले जाने का पता चला। उन्होंने हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की, लेकिन 15 अगस्त को फिर दो लेनदेन में 2 लाख 22 हजार 425 रुपये निकाल लिए गए। कुल 7 लाख 36 हजार 14 रुपये की ठगी हुई। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक रविंद्र सांगले कर रहे हैं।

एतावज्जन्मसाफल्यं देहि... PM मोदी ने एक्स पर संस्कृत श्लोक से दिया प्रेरणादायक संदेश

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

मोदी सरकार का अंत तय... सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर भड़के केजरीवाल, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर केस पर कही ये बात

आजम खान पर ED का बड़ा शिकंजा, रामपुर, सहारनपुर से दिल्ली तक 10 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Belonging: A Journey of Love, सोनिया गांधी की बहुचर्चित आत्मकथा का ऐलान, 10 नवंबर को होगा वैश्विक विमोचन