मुख्यमंत्री सहायता निधि (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

सूखा राहत के लिए CSMSS संस्था ने दिए 25 लाख रुपए, अध्यक्ष रणजित मुले ने मुख्यमंत्री को सौंपा चेक

Chief Minister Assistance Fund: मराठवाड़ा में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए छत्रपति शाहू महाराज शिक्षण संस्था (CSMSS) ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में 25 लाख रुपए का योगदान दिया।

शफीउल्ला हुसैनी, आंचल लोखंडे

Highlights:

  • मराठवाड़ा में सूखे की गंभीर स्थिति के बीच CSMSS संस्था ने राहत के लिए 25 लाख रुपए दिए।

  • संस्था के अध्यक्ष रणजित मुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सहायता राशि का चेक सौंपा।

  • संस्था ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में यह योगदान किसानों की मदद के उद्देश्य से दिया।

Marathwada Drought Relief: मराठवाड़ा में सूखे की गंभीर स्थिति को देखते हुए छत्रपति शाहू महाराज शिक्षण संस्था (CSMSS) ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए मुख्यमंत्री सहायता निधि में 25 लाख रुपए का योगदान दिया है। संस्था के अध्यक्ष रणजित मुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को 25 लाख रुपए का चेक सौंपा।

इस अवसर पर मंत्री अतुल सावे, मंत्री संजय शिरसाट, संस्था के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. श्रीकांत देशमुख और जनसंपर्क अधिकारी संजय अंबादास पाटील प्रमुख रूप से उपस्थित थे।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने संस्था के इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सूखे से निपटना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है। संकट की इस घड़ी में शिक्षण संस्थाओं का आगे आना सराहनीय है।

किसानों की सहायता का निर्णय

संस्था के अध्यक्ष रणजित मुले ने कहा कि राजर्षि शाहू महाराज के विचारों और सामाजिक कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्था ने किसानों की सहायता का निर्णय लिया है। किसान संकट में हैं, ऐसे समय में उनके साथ खड़ा होना संस्था अपना कर्तव्य मानती है। यह सहायता संस्था के सभी विभाग प्रमुखों, प्राध्यापकों, प्राचार्यों और कर्मचारियों के सामूहिक योगदान से संभव हुई है।

सहायता कार्य में योगदान

इस अवसर पर संस्था के सचिव पद्माकरकाका मुले, न्यासी समीर मुले, दंत महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. लता काले, आयुर्वेद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री देशमुख, कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.बी. पाटील, इंजिनियरिंग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. बी. डोंगरे, तकनीकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. डिकले तथा मानव संसाधन विकास प्रबंधक अनिल तायडे ने भी इस सहायता कार्य में योगदान दिया।

CM नंबर 1 बने योगी आदित्यनाथ, बेस्ट चीफ मिनिस्टर श्रेणी में शीर्ष पर यूपी के मुख्यमंत्री

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का हालचाल लिया; याद किए यूपीए के दिन

सुकेश चंद्रशेखर केस में सुनवाई टली, बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही नहीं पहुंची कोर्ट....अदालत ने सुनाई फटकार

झुंझुनूं में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराई मशीन, करंट लगने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत

समंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना के लिए बनेंगे 8 आधुनिक युद्धपोत; 53,866 करोड़ को मिली मंजूरी