प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

घर से अगवा कर पेड़ से बांधा, तलवार-कुल्हाड़ी से किया हमला; 24 वर्षीय रोहित की अस्पताल में मौत

Chhatrapati Sambhajinagar News: वैजापुर में गणेशोत्सव की रंजिश में 24 वर्षीय रोहित पठारे का अपहरण कर निर्मम हत्या। शिर्डी के अस्पताल में मौत, पुलिस थाने में मां ने किया आत्मदाह का प्रयास।

रूपम सिंह

Highlights

  • वैजापुर में गणेश मंडलों के विवाद में 24 वर्षीय रोहित पठारे की हत्या।

  • आरोपियों ने युवक को खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा।

  • बेटे की मौत से दुखी मां ने पुलिस थाने में आत्मदाह का प्रयास किया।

  • पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।

Chhatrapati Sambhajinagar Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर में गणेशोत्सव के दौरान दो गणेश मंडलों के बीच शुरू हुआ विवाद एक युवक की हत्या तक पहुंच गया। पुरानी रंजिश के चलते 24 वर्षीय रोहित अनिल पठारे की बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उसे घर से अगवा कर खेत में ले जाकर पेड़ से बांध दिया और तलवार, कुल्हाड़ी तथा लोहे की रॉड से हमला किया। गंभीर रूप से घायल रोहित की शिर्डी के अस्पताल में मंगलवार रात करीब 11 बजे मौत हो गई।

घर से अगवा कर खेत में ले गए आरोपी

जानकारी के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान 'शान-ए-मराठा' और 'हिंदू हृदयसम्राट' गणेश मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में 31 अक्टूबर की शाम करीब 26 लोगों के समूह ने रोहित को उसके घर से जबरन बाहर निकाला और रोटेगांव क्षेत्र के एक खेत में ले गए। वहां उसे पेड़ से बांधकर धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से पीटा गया।

आरोपियों ने उसके पैरों को पत्थर से कुचलने और शरीर में पेचकस घोंपने की भी कोशिश की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बेटे की मौत से व्यथित मां ने किया आत्मदाह का प्रयास

रोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय नागरिकों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार आधी रात को बड़ी संख्या में लोग वैजापुर शहर पुलिस थाने पहुंचे और सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इसी दौरान मृतक की मां ने बेटे की मौत से व्यथित होकर रात करीब 2:30 बजे पुलिस थाने के परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने उन्हें समय रहते रोक लिया।

पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज

मृतक की पत्नी शीतल रोहित पठारे की शिकायत पर पुलिस ने जयदेव राजपूत, हर्षद राजपूत, मयूर राहाणे, सागर राजपूत, नितीन होंड, अनिकेत उर्फ अविनाश होड, गणू राजपूत, अमर राजपूत, सुजीत ठाकूर, अमन उंठवार, सचिन कडे, रोहित आहेर, संकेत आहेर और प्रतीक सालुके समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। परिजन और स्थानीय नागरिक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुराल वालों से इतनी नफरत? बेंगलुरु में साइको पति ने सास, सालों समेत 7 लोगों को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

23 साल के युवक ने लड़की बनकर 1000 लोगों से की गंदी चैट, 82 की नंगी वीडियो बनाई; जानें फिर आगे क्या किया?

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां