छत्रपति संभाजीनगर में 49 लाख का गांजा-कोडीन सिरप नष्ट, 343 किलो गांजा जब्त सोर्स: सोशल मीडिया
छत्रपति संभाजीनगर

NDPS केस में 343 किलो गांजा और 499 कोडीन सिरप खाक! संभाजीनगर पुलिस ने पुणे प्लांट में जलाया 49 लाख का नशा

Chhatrapati Sambhajinagar Ganja Codeine Syrup Destruction: संभाजीनगर पुलिस ने NDPS मामलों में जब्त 343 किलो 573 ग्राम गांजा और 499 बोतल कोडीन सिरप का रांजणगांव में विधि सम्मत तरीके से विनष्टीकरण किया।

शफीउल्ला हुसैनी, मनीषा बोंदरे

Chhatrapati Sambhajinagar Police Seizure Drugs Destroyed: छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने NDPS मामलों में जब्त 343 किलो 573 ग्राम गांजा और 499 बोतल कोडीन सिरप का विधि सम्मत तरीके से विनष्टीकरण किया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत 49 लाख 2 हजार 883 रुपये बताई गई है।

343 किलो से ज्यादा गांजा नष्ट

छत्रपति संभाजीनगर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने NDPS अधिनियम के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधि सम्मत तरीके से विनष्टीकरण किया। इस कार्रवाई में 343 किलो 573 ग्राम गांजा और 499 बोतल कोडीन सिरप नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत 49 लाख 2 हजार 883 रुपये है। पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार के निर्देश पर यह कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद की गई।

कई पुलिस थानों में दर्ज मामलों से जब्ती

पुलिस के अनुसार, केंद्रीय गोदाम तथा एमआईडीसी सिडको पुलिस थाना सहित वालुज, उस्मानपुरा, सिटी चौक, वेदांतनगर, हर्सूल, दौलताबाद, सिडको, बेगमपुरा, सातारा और क्रांति चौक पुलिस थानों में NDPS अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में मादक पदार्थ जब्त किए गए थे।

सभी मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त सामग्री को विनष्टीकरण के लिए भेजा गया।

रांजणगांव में हुई कार्रवाई

जब्त गांजा और कोडीन सिरप को सुरक्षित सरकारी वाहन से पुणे जिले के शिरूर तहसील स्थित MIDC रांजणगांव ले जाया गया। यहां महाराष्ट्र एन्वायरो पावर लिमिटेड के निर्धारित परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मादक पदार्थों को शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट किया गया।

पुलिस ने बताया कि विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली जिम्मेदारी

कार्रवाई में पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर, पुलिस उपायुक्त (अपराध) शशिकांत सातव, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मजहर सय्यद, अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक गजानन कल्याणकर, नियंत्रण कक्ष के पुलिस निरीक्षक राजेश यादव और पुलिस निरीक्षक गणपत राहिरे सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगदान दिया।

इसके अलावा सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन जाधव, पुलिस उपनिरीक्षक उद्धेश्वर मुंडे, नारायण पायघन, भागीरथ चव्हाण, छाया लांडगे, संदीप जाधव, देशराज मोरे, सरताज पठान, विशाल मेटे और विठ्ठल पवार सहित पुलिसकर्मी भी कार्रवाई में शामिल रहे।

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल