छत्रपति संभाजीनगर पिकअप पलटी (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

धूल का गुबार और चीख-पुकार; छत्रपति संभाजीनगर में 18 यात्रियों से भरी पिकअप पलटी, तीन युवक गंभीर घायल

Sambhajinagar Pickup Overturns: औराला से सरला बेट जा रही 18 यात्रियों से भरी पिकअप वैजापुर के आगे पलट गई। हादसे में अमोल, कृष्णा और नवनाथ घायल हुए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई गई।

आलोक उमाकृष्ण

Three Youths Injured In Incident: औराला से सरला बेट जा रही 18 यात्रियों से भरी पिकअप वैजापुर के आगे पलट गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, उनकी पहचान अमोल खवले, कृष्णा खवले व नवनाथ काकड़े के रूप में हुई है।

वाहन में बैठे यात्री खेत में जा गिरे

जानकारी के अनुसार, सभी लोग सुबह 7.30 बजे पिकअप से औराला से रवाना हुए थे। 10 बजे वैजापुर में नाश्ते के लिए वाहन रोका गया, इसके बाद चालक के पास दो लोग बैठे थे, जबकि अन्य पिकअप के पिछले हिस्से में सवार थे।

आगे जाते समय अचानक तेज आवाज हुई, इसके कुछ ही क्षण बाद पिकअप एक तरफ मुड़कर पलट गई। वाहन में बैठे कुछ यात्री उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे। मौके पर धूल का गुबार उठ गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों की मदद की, एंबुलेंस को सूचना दी गई।

हादसे में तीन घायल, दो की हालत गंभीर

हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक रमेश बोरणारे के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की सहायता से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

वहां प्राथमिक इलाज के बाद अमोल खवले और कृष्णा खवले की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर स्थित घाटी अस्पताल रेफर किया गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, हादसे में घायल नवनाथ काकड़े को भी घाटी अस्पताल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। प्रशासन और परिजन घायलों के इलाज पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हादसे का खौफनाक मंजर

हादसे में सुरक्षित बचे प्रत्यक्षदर्शी रितेश खवले ने बताया कि पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। अचानक तेज आवाज आई और कुछ ही क्षण में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

वाहन पलटते ही यात्री इधर-उधर जा गिरे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रितेश ने बताया कि हादसे में अमोल खवले के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और उसे गंभीर चोटें आई और घाटी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-कर्नाटक में भारी बारिश की ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात के भरूच में फार्मा कंपनी में भीषण धमाका, 15km दूर तक सुनाई दी आवाज, 5 लोगों की मौत, कई घायल

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में ली गईं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा रिहा, बाहर आते ही पुलिस पर उठाए सवाल

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत