छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका (सोर्सः सोशल मीडिया)
छत्रपति संभाजीनगर

संभाजीनगर मनपा भर्ती में 50 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई, दो टॉपर के परिणाम भी रद्द, जांच में मिली विसंगतियां

Recruitment Exam Transparency: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की भर्ती प्रक्रिया में जांच के बाद 40 से 50 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया गया है। जिनके परीक्षा परिणाम रद्द कर दिए गए।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • मनपा भर्ती परीक्षा में जांच के बाद 40 से 50 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया गया है।

  • गुणवत्ता सूची में पहले स्थान पर रहे दो अभ्यर्थियों के परीक्षा परिणाम भी रद्द किए गए।

  • परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी, रफ शीट और उत्तर देने की पद्धति की समीक्षा में विसंगतियां सामने आईं।

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Recruitment: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका की भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की जांच के दौरान कई चौंकाने वाली विसंगतियां सामने आई हैं। परीक्षा में प्राप्त अंकों और अभ्यर्थियों की वास्तविक क्षमता के बीच अंतर पाए जाने पर मनपा प्रशासन ने 40 से 50 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया है।

चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए प्रशासन का कदम

इनमें गुणवत्ता सूची में पहले स्थान पर रहे दो अभ्यर्थी भी शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी चित्रण, उत्तर देने की पद्धति और शैक्षणिक योग्यता की दोबारा पड़ताल के बाद दोनों के परिणाम रद्द किए गए। मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।

अंकों के साथ परीक्षा के तरीके की भी हुई जांच

मनपा प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केवल लिखित परीक्षा के अंकों को आधार नहीं बनाया। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी चित्रण, रफ शीट और प्रश्न हल करने की पद्धति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों के उत्तर देने के तरीके में असामान्य स्थिति दिखाई दी।

विशेष रूप से परीक्षा के अंतिम दस मिनट में लगभग सभी प्रश्नों के उत्तर चिह्नित किए जाने के मामलों को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद संबंधित अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की अलग से जांच की गई। इसमें 40 से 50 उम्मीदवारों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर अयोग्य घोषित किया गया।

गुणवत्ता सूची के दो अभ्यर्थियों की भी जांच

जांच के दौरान गुणवत्ता सूची में पहले स्थान पर रहे दो अभ्यर्थियों की परीक्षा संबंधी गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गईं। मनपा प्रशासन ने दोनों को बुलाकर उनके दसवीं और बारहवीं के शैक्षणिक रिकॉर्ड की पड़ताल की। इसके अलावा सामान्य प्रश्न पत्र के माध्यम से उनकी विषय संबंधी जानकारी और क्षमता की जांच की गई। इस परीक्षण में दोनों अभ्यर्थी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद प्रशासन ने उनके परीक्षा परिणाम रद्द करने का निर्णय लिया।

222 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

मनपा के गट-क संवर्ग के 222 पदों के लिए 8 और 9 जुलाई 2026 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई थी। राज्य के 18 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर आईबीपीएस संस्था के माध्यम से दस पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। इनमें से आठ पदों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। कनिष्ठ अभियंता (सिविल) और सिविल अभियांत्रिकी सहायक के परिणाम अगले आठ से दस दिनों में घोषित किए जाने की संभावना है।

दस्तावेजों की जांच के बाद मिलेंगे नियुक्ति पत्र

चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच चयन समिति करेगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पात्र उम्मीदवारों को मनपा के स्थापना दिवस पर नियुक्ति पत्र देने की तैयारी है। आयुक्त अमोल येडगे ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रखने के लिए प्रत्येक संदिग्ध मामले की विस्तृत जांच की गई। इसी कारण परिणाम घोषित करने में कुछ विलंब हुआ।

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा