संपत्ति कर के बकायेदारों पर संभाजीनगर मनपा का एक्शन (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

Property Tax नहीं भरा तो सील होगी दुकान; संभाजीनगर मनपा ने 21 व्यावसायिक संपत्तियों पर की कार्रवाई

Property Tax Recovery Action: छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर अब सख्त कार्रवाई करते हुए 21 व्यावसायिक संपत्तियां सील कर 14.92 लाख रुपये के कर वसूला।

आलोक उमाकृष्ण

Sambhajinagar Municipal Property Tax Recovery: संपत्ति कर की बकाया राशि वसूलने के लिए छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने अब सख्त रुख अपनाया है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को मनपा की कर वसूली टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 21 व्यावसायिक संपत्तियां सील कर दीं।

इस कार्रवाई के दौरान बकाया दारों से कुल 14 लाख 92 हजार रुपये का संपत्ति कर भी वसूल किया गया। सबसे अधिक कार्रवाई जोन आठ में हुई, जहां आमदार रोड और सातारा क्षेत्र की 12 दुकानों पर सील लगाने की कार्रवाई की गई।

तत्काल भुगतान करें और कार्रवाई से बचे

मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने गुरुवार को बकाया संपत्ति कर का तत्काल भुगतान कर कार्रवाई से बचने की अपील की थी। इसके बाद अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले के मार्गदर्शन में उपायुक्त विकास नवाले ने सभी जोन की कर वसूली टीमों को बकाया दारों की सूची सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के अनुसार शुक्रवार को जोन एक में दो संपत्तियां सील कर 1 लाख 42 हजार रुपये, जबकि जोन पांच में एक संपत्ति पर कार्रवाई कर 8 लाख 17 हजार रुपये वसूल किए गए।

जोन छह की टीम ने दो और जोन सात ने तीन संपत्तियां सील कीं। जोन सात में एक संपत्ति धारक से 1 लाख 63 हजार रुपये वसूले गए। जोन नौ में एक संपत्ति पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख रुपये, जबकि जोन दस में तीन संपत्तियों से 1 लाख 70 हजार रुपये की वसूली हुई।

12 दुकानों पर एक साथ कार्रवाई

सहायक आयुक्त भारत बिरारे के नेतृत्व में जोन आठ की टीम ने आमदार रोड और सातारा क्षेत्र में बकाया संपत्ति कर रखने वाली 12 दुकानों को सील किया। इससे व्यावसायिक संपत्तियों से कर वसूली को लेकर छत्रपति संभाजीनगर मनपा की सख्ती साफ हो गई है।

पूरा भुगतान होने पर ही खुलेगा सील

आयुक्त अमोल येडगे ने स्पष्ट किया कि बकाया संपत्ति कर की पूरी राशि जमा होने के बाद ही सील हटाई जाएगी। उन्होंने संपत्ति धारकों से तत्काल बकाया कर जमा करने और आगे की कार्रवाई से बचने की अपील की है।

सहारनपुर मस्जिद पर गरमाई सियासत, मायावती ने बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग की, कहा- तुरंत रोके कार्रवाई

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट

शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को नमन, योगी-गडकरी समेत कई नेताओं ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

केन्या ने टाटा केमिकल्स से तोड़ा नाता, 100 साल पुराना समझौता रद्द, शेयर बाजार पर असर, कहा- किसी के गुलाम नहीं