विसर्जन शोभायात्रा के दौरान (फोटो नवभारत)
छत्रपति संभाजीनगर

गणेश विसर्जन के बहाने सियासी शक्ति प्रदर्शन? छत्रपति संभाजीनगर में विसर्जन पर दिखा राजनीति का रंग

Chhatrapati Sambhajinagar Ganesh Visarjan: संभाजीनगर में गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धा के साथ राजनीतिक गतिविधियां भी नजर आईं। स्वागत मंचों और होर्डिंग्स के बीच 41,482 प्रतिमाओं का दान-विसर्जन हुआ।

आलोक उमाकृष्ण

Ganesh Visarjan Political Display 41482 Idols: छत्रपति संभाजीनगर में गणेश विसर्जन का पावन अवसर जहां एक ओर श्रद्धा, ढोल-ताशों की गूंज और नम आंखों से 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारों से सराबोर रहा, वहीं दूसरी ओर इस धार्मिक उत्सव पर भी राजनीति का रंग पूरी तरह हावी दिखा।

विसर्जन यात्राओं के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का जमावड़ा रहा। शहर के प्रमुख विसर्जन स्थलों और पांडालों पर जनसेवा के नाम पर नेताओं के बड़े-बड़े होर्डिंग्स और मंच सजाए गए थे। कई स्थानों पर राजनीतिक दलों ने विसर्जन जुलूस का स्वागत करने के लिए अपने-अपने पंडाल लगाए थे, जो चुनावी रैली जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे।

गणेशोत्सव एकता और आस्था का प्रतीक

एक ओर जहां सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने धार्मिक आयोजनों में सरकार की उपलब्धियों और भव्य व्यवस्था का श्रेय लिया, वहीं विपक्ष ने व्यवस्थाओं में कमियों और सुरक्षा उपायों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आम श्रद्धालुओं का कहना है कि गणेशोत्सव सामाजिक एकता और आस्था का प्रतीक है, लेकिन नेताओं ने इसे अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने और आगामी चुनावों के लिए वोट बैंक साधने का जरिया बना दिया है।

समापन पर शुक्रवार को शहर में भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकली। महानगरपालिका द्वारा बनाए गए 47 प्रतिमा दान केंद्रों पर कुल 41,482 गणेश प्रतिमाओं का दान और विसर्जन किया गया। इनमें 18,358 प्रतिमाओं का दान और 23,124 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।

पंडालों और रास्तों पर 'स्वागत मंचों' की मची रही होड़

नवीन छत्रपति संभाजीनगर श्री गणेश महासंघ की शोभायात्रा में गुलाल का उपयोग नहीं किया गया। इसके स्थान पर फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। महासंघ से जुड़े समूहों ने ध्वनि-विस्तारक यंत्रों से परहेज करते हुए पारंपरिक वाद्य, लोकनृत्य और झांझ की प्रस्तुतियां दीं। सहभागी समूहों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

महागणपति विघ्नहर्ता समूह ने गोसंरक्षण का संदेश दिया। गोगाबाबा क्रीड़ा समूह, बेगमपुरा, छत्रपति संभाजी क्रीड़ा समूह, पदमपुरा और चाणक्य क्रीड़ा समूह ने सूखे तथा धार्मिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी। झांकियों और क्रीड़ा प्रदर्शनों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे।

पुलिस आयुक्त कार्यालय में किया गया सम्मान

सिटी चौक में पुलिस आयुक्त कार्यालय तथा संभाजीपेठ में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से गणेश समूहों का पुष्पहार, स्मृतिचिह्न और गमछा देकर स्वागत किया गया। मार्ग में श्रद्धालुओं के लिए पूरी-भाजी, मसाला चावल और बड़ा पाव की व्यवस्था भी की गई।

महानगरपालिका ने विसर्जन स्थलों पर प्रकाश, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की थी। आयुक्त अमोल येडगे ने नागरिकों से प्रतिमाओं का जल में विसर्जन करने के बजाय दान करने का आह्वान किया था। प्रतिमा संकलन केंद्र पर महानगरपालिका अधिकारी-कर्मचारी संगठन द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा का जल में विसर्जन करने के बजाय अनुकूल तरीके से दान किया गया।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा