चंद्रपुर

डीजल में मिल रहा पानी, बीच रास्ते बंद होने पर ST को वापस लाया

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. राज्य परिवहन निगम की बसें बीच रास्ते में बंद होने का प्रमाण बढ़ता जा रहा है. ऐसे एक मामले में अमरावती निकली एक बस बीच रास्ते में बंद होने पर उसे वापस चंद्रपुर लाया गया. जब जांच की गई तो पता चला कि उसके डीजल टैंक में डीजल के साथ पानी मिला हुआ है. डीजल की गडबडी के चलते ऐसे बीच रास्ते में बसेस बंद हो रही है.

बसों के बीच रास्ते में बंद होने का असर यात्रियों पर हो रहा है. चंद्रपुर डिपो से बस क्र. एमएच 40-वाई-5291 चंद्रपुर से अमरावती के लिए निकली थी. अमरावती पहुंचने से पूर्व लोणारा गांव के पास एयरलाक होकर बस बंद हो गई. उस समय बस के डीजल टैंक में पानी पाया गया. बस चालक ने बस को वर्धा में दुरुस्त कर अमरावती आगे जाने के बजाय उसे वापस चंद्रपुर लाया.

बंद पड़े पेट्रोल पंप की नहीं हुई सफाई

बताया जाता है कि कोरोना काल में बस सेवा बंद थी. उस समय चंद्रपुर बस स्टैंड का डीजल पंप बंद था. बसें शुरू होने के बाद भी बाहर के डीजल पंपों से बसों में डीजल भरा जाता था, परंतु अब बसें सुचारू रूप से चलने लगी हैं. इसलिए बस स्टैंड में बंद पड़े डीजल पंप को शुरू किया गया. लेकिन काफी दिनों से बंद पड़े होने से यहां पानी चला गया है. जिस पर ध्यान दिए बगैर ही बिना जांच व सफाई  के डीजल पंप शुरू कर दिए जाने से बसों में डीजल के साथ पानी जा रहा है. ऐसे में बसें बंद होने से न केवल यात्रियों को परेशानी हो रही है, बल्कि रापनि को भी नुकसान हो रहा है.

नमी के कारण हो रही समस्या

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह