विरूर स्टेशन ग्रामसभा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

Chandrapur News: ग्रामसभा के दिन ही ग्राम पंचायत पर जड़ा मिला ताला, सरपंच से नहीं हो सका संपर्क

Virur Station Gram Sabha: विरूर स्टेशन में निर्धारित ग्रामसभा नहीं होने और पंचायत कार्यालय पर ताला मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आर्थिक व्यवहार की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

आंचल लोखंडे

Virur Station Gram Sabha Controversy: चंद्रपुर जिले के राजुरा तहसील के विरूर स्टेशन में 5 सितंबर को निर्धारित ग्रामसभा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामसभा के लिए सुबह करीब 10 बजे से ग्रामीण पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचने लगे, लेकिन कार्यालय पर ताला लगा था। दोपहर 12.50 बजे तक इंतजार के बावजूद सरपंच अथवा कोई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं पहुंचा।

ग्रामीणों का कहना है कि 15 अगस्त की ग्रामसभा में ऑडिट रिपोर्ट, आर्थिक व्यवहार और कथित अनियमितताओं पर सवाल उठाए गए थे। इनका जवाब देने के लिए सरपंच अनिल आलम ने 20 दिन का समय लेते हुए 5 सितंबर को ग्रामसभा में स्पष्टीकरण देने का आश्वासन दिया था। निर्धारित दिन सभा नहीं होने और पूर्व सूचना नहीं दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।

फोन पर संपर्क का प्रयास

कुछ युवाओं ने सरपंच अनिल आलम से फोन पर संपर्क का प्रयास भी किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों की मांग है कि लंबित सवालों पर चर्चा के लिए ग्रामसभा तत्काल बुलाकर पंचायत के कामकाज और आर्थिक व्यवहारों की पूरी जानकारी पारदर्शी रूप से रखी जाए।

हड़ताल के कारण नहीं हुई सभा

ग्राम विकास अधिकारी पवन काटकर ने कहा कि ग्रामसभा जानबूझकर नहीं टाली गई। सूचना फलक पर सभा की सूचना लगाई गई थी, लेकिन एक ग्रामसेवक की मृत्यु के बाद ग्रामसेवक संगठनों की राज्यव्यापी हड़ताल के कारण सभा नहीं हो सकी। वहीं सरपंच अनिल आलम ने भी कहा कि लेखा-जोखा और आर्थिक व्यवहारों की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए ग्रामसेवक की उपस्थिति जरूरी थी।

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?