Representative Pic 
चंद्रपुर

विलासराव देशमुख अभय योजना: केवल 15 दिन शेष, चंद्रपुर जिले में 30 हजार 993; गडचिरोली जिले के 29 हजार 330 ग्राहक

नवभारत डेस्क
  • कुल 6.5 करोड़ छूट के अवसर

चंद्रपुर. महावितरण द्वारा विलासराव देशमुख अभय योजना को 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ाया गया है ताकि उन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके जो बकाया बिजली बिलों के कारण स्थायी रूप से कट गए हैं. इसलिए अपील की गई है कि जल्द से जल्द इस योजना का लाभ उठाएं. अभी तक चंद्रपुर सर्किल में केवल 603 ग्राहकों ने इसका लाभ उठाया है. चंद्रपुर जिले में 373 और गडचिरोली जिले में 230 ग्राहक ही लाभान्वित हुए हैं. 

योजना की अवधि छह महीने (1 मार्च 2022 से 31 अगस्त 2022 तक) थी. हालाँकि, जितने उपभोक्ताओं ने इस योजना के विस्तार के लिए अनुरोध किया और बिजली बिल बकाया भुगतान करने की इच्छा व्यक्त करने पर इस योजना को दिसंबर-2022 तक बढ़ा दिया गया. 

चंद्रपुर परिमंडल में दिसंबर-2021 के अंत में स्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद करने वाले बकाया ग्राहकों की संख्या 60 हजार 323 है तथा उनका ब्याज एवं विलंब सहित 33 करोड़ 31 लाख रुपये बकाया है. ब्याज व विलंब की योजना में शामिल होने पर 3 करोड़ 24 लाख रुपये माफ किए जाएंगे. साथ ही मूल बकाया का 10 फीसदी छुट मतलब 3 करोड़ 33 लाख प्लस ऐसी 6.5 करोड की छुट मिलेगी. 

चंद्रपुर परिमंडल के तहत चंद्रपुर जिले के चंद्रपुर, वरोरा, बल्लारशा और ब्रम्हपुरी मंडल में कुल 30 हजार 993 ग्राहकों पर 19 करोड़ का बकाया है. तो गडचिरौली जिले के गढ़चिरौली और आलापल्ली मंडल में कुल 29 हजार 330 ग्राहकों पर 14 करोड़ 22 लाख बकाया है.

इच्छुक और पात्र ग्राहक इस योजना का लाभ उठाने के लिए 31 दिसंबर 2022 से पहले महावितरण के संबंधित या निकटतम कार्यालय से संपर्क करें. सभी गैर कृषि उच्च दाब एवं निम्न दाब उपभोक्ता जो बकाया के कारण स्थायी रूप से कट गये है उनसे अनुरोध है कि इस योजना में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होने का आह्वान मुख्य अभियंता सुनील देशपांडे ने किया है.  

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला