विजय वडेट्टीवार (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

तस्करों को बचा रहे हैं नेता...विधानसभा में विजय वडेट्टीवार ने खोला चंद्रपुर के 'सागवान माफिया' का कच्चा चिट्ठा

Teak Smuggling Chandrapur: चंद्रपुर में सागवान तस्करों को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण! विजय वडेट्टीवार का विधानसभा में बड़ा आरोप। वन मंत्री गणेश नाईक ने दिए जांच और सीडीआर खंगालने के आदेश।

प्रिया जैस

Vijay Wadettiwar Assembly: चंद्रपुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सागवान लकड़ी की तस्करी करने वाले संगठित गिरोहों को राजनीतिक संरक्षण मिलने का गंभीर आरोप लगाया गया है। यह आरोप कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवारने मंगलवार को विधानसभा में उठाया। वडेट्टीवार ने कहा कि ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र में तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले वन विभाग के अधिकारियों पर स्थानीय नेताओं द्वारा दबाव डाला जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग कर उन्हें धमकाया जाता है और पकड़े गए तस्करों को छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने एक ताजा घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले वन विभाग के एक अधिकारी ने सागवान लकड़ी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त किए थे। लेकिन एक स्थानीय नेता ने कार्यालय में जाकर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके दबाव में आकर उन्हें ट्रैक्टर और आरोपियों को छोड़ना पड़ा।

गिरोह का किया पर्दाफाश

विजय वडेट्टीवार ने इसे साधारण चोरी न बताते हुए कहा कि यह शस्त्रों से लैस संगठित गिरोहों का काम है। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत वन अधिकारियों को सुरक्षा के लिए हथियार उपलब्ध कराने की मांग की।साथ ही तस्करों और संबंधित लोगों के मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच करने पर बड़े रैकेट का खुलासा होने की बात कही।

कार्रवाई की जाएगी

वन मंत्री गणेश नाईक ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा कि दबाव में आकर तस्करों को छोड़ने वाले अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के सीडीआर की जांच कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा। यदि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह पाया गया, तो उसे पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा