File Photo 
चंद्रपुर

रेत तस्करों की महसूल कर्मचारीयों से बाचाबाची, जब्त ट्रैक्टर लेकर आरोपी फरार; मामला दर्ज

नवभारत डेस्क

सावली. तहसील के सामदा बुज. परिसर रेत की अवैध यातायात चलने की गुप्त सूचना के आधार पर महसूल विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग पर गए थे. दौरान रेत की अवैध यातायात करते समय दो ट्रैक्टर पाए गए. परंतु दोनो ट्रैक्टर के चालक व मालिकों ने महसूल कर्मचारीयों से बाचाबाची कर अश्लिल गालीगलौच कर ट्रैक्टर लेकर भाग जाने की घटना मंगलवार की सूबह 8 बजे के दौरान घटी. इस संदर्भ में सावली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर अपराध दर्ज किया है.

तहसील से सटकर वैनगंगा का बडा पात्र है. शासन ने अबतक किसी भी प्रकार के रेती घाटों की निलामी नही की. इसका लाभ उठाकर वैनगंगा के कई घाट से बडे पैमाने पर रेती की तस्करी की जा रही है. इस संदर्भ में सावली के तहसीलदार के आदेश पर तलाशी योगश सागुलले व मंडल अधिकारी पुरूषोत्तम कावले ने मंगलवार की सुबह सामदा बु. के दागोबा रेती घाटपर धडक दी.

वहां सामदा बुज. के रवी भांडेकर व तिरूपती कुकडे का ट्रैक्टर ने रेती की अवैध यातायात करता हुवा पाया गया. उन्हे रोककर पुछताछ करते समय ट्रैक्टरमालिक व चालकों ने दोनो कर्मचारीयों से बाचाबाची कर अश्लिल गालीगलौच कर जबरदस्ती से ट्रैक्टर ले गए. सावली के तहसीलदार परिक्षित पाटील की सूचना अनुसार दोनो कर्मचारीयों ने सावली पुलिस स्टेशन में शिकायत की है. मामले में दोनो आरोपी फरार हुवे है. आगे की जांच सावली के थानेदार आशिष बोरकर कर रहे है. 

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव