अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाजपा व्यापारी मोर्चा के सदस्य (फोटो नवभारत) 
चंद्रपुर

ताडोबा टाइगर रिजर्व में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग, भाजपा के व्यापारी मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Tadoba-Andhari Tiger Reserve में मेजर गेट से कोयना गेट तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को फिर से शुरू करने के की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर तहसील व्यापारी मोर्चा ने इसके लिए ज्ञापन सौंपा है।

आकाश मसने

Chandrapur News: भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर तहसील व्यापारी मोर्चा के तहसील अध्यक्ष मोनी आसवानी के नेतृत्व में निर्माण विभाग क्रमांक 02 को ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के मेजर गेट से कोयना गेट तक बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को फिर से शुरू करने के लिए निवेदन दिया गया।

विभाग के कार्यकारी अभियंता को निवेदन देते समय भाजपा तहसील अध्यक्ष श्रीनवास जंगमवार, देवानंद थोरात, महेंद्र रहांगडाले, रवि रामटेके, महेश जंगमवार, जितेंद्र अलेकर, अवतार सिंह मक्कड़, गणेश कालदाते, आनंद नलमवार, आसिफ शेख, नागेश कडुकर, अरविंद बोरकर, नामदेव असुटकर, भोजराज शिंदे जितेंद्र सरबेरे, प्रज्योत पुणेकर आदि गणमान्य उपस्थित थे।

शिष्टमंडलों की मांग थी कि राष्ट्रीय उद्यान ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व के मुख्य मार्ग के मेजर गेट से कोयना गेट तक के लगभग सभी लाइटें वर्ष भर बंद रहते हैं, जिसे यथा शीघ्र सुधारा जाए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बस्तियों में जाने का मुख्य मार्ग

WCL खदान दुर्गापुर, पदमापुर और भटाली, सिटीपीएस, उर्जानगर और दुर्गापुर कॉलोनी, कोंडी, नेरी, समता नगर, किटाली, पदमापुर, मोहर्ली, पायली, अंबोरा सहित एक दर्जन बस्तियों का यह मुख्य मार्ग है। उन बस्तियों को सुविधाएं के मद्देनजर लाखों रुपए खर्च कर लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी ताकि रात में भी ताडोबा रोड से गुजरने वालों को दिक्कत ना हो।

पिछले चार सालों से स्ट्रीट लाइट का संचालन बेहद ही खराब है। बीच में कभी सुधारा भी जाता है तो कुछ ही दिन में लाइट फिर खराब हो जाते हैं। स्ट्रीट लाइट की टिमटिमाती, सिसकती और रोती हुई व्यवस्था को समाप्त कर स्ट्रीट लाइट की स्थायी समाधान निकालने की जरूरत है।

चंद्रपुर तहसील व्यापारी मोर्चा ने मांग की गई कि बार-बार की झंझटों के बजाय बिजली वायर, बल्ब और बिजली सिस्टम को मजबूत और गारंटी देने वालों सामान का ही उपयोग की जाहिए। सप्ताह में एक दिन इलेक्ट्रिशियन का दौरा होना चाहिए।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; नितिन गडकरी ने डाला वोट

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा