महिला की हत्या (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर के राजुरा में घर में घुसकर महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या, सोते रह गई 10 वर्षीय बेटी; आरोपी फरार

Chandrapur Crime News: चंद्रपुर के राजुरा में डब्ल्यूसीएल कॉलोनी धोपटाला में शीतल कुंभारे (36) की अज्ञात हमलावर ने गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त उनकी 10 वर्षीय बेटी घर में सो रही थी।

रूपम सिंह

Chandrapur Rajura Police Station: राजुरा पुलिस थाना क्षेत्र के डब्ल्यूसीएल कॉलोनी धोपटाला टाउनशिप में एक महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

मृतका की पहचान शीतल रणधीर कुंभारे (36) निवासी महाकाली कॉलरी, कपिल चौक, चंद्रपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शीतल गर्मी की छुट्टियों के दौरान अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ मायके धोपटाला स्थित क्वार्टर नंबर 52/2 में रहने आई थीं। घटना के समय उनके माता-पिता तेलंगाना गए हुए थे, जिसके कारण घर में केवल शीतल और उनकी बेटी ही मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, 29 मई 2026 की रात करीब 12.30 बजे से 30 मई की सुबह 10 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। आरोपी ने धारदार हथियार से शीतल कुंभारे का गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना का सबसे संवेदनशील पहलू यह है कि मृतका की 10 वर्षीय बेटी भी उसी घर में मौजूद थी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह रात में गहरी नींद में सो रही थी और उसे घटना की कोई जानकारी नहीं हुई। सुबह जब घटना का पता चला तो परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पति रणधीर राजू कुंभारे की शिकायत पर राजुरा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 332(अ) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए स्थानीय अपराध शाखा और राजुरा पुलिस की विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

चंद्रपुर जिला पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों और पुलिस उपविभागीय अधिकारी सुधीर नंदनवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आसिफ रजा शेख तथा उनकी टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ankita Bhandari: इंडिया गेट पर हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

IMD Weather Alert: 22 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी

राष्ट्रपति बनकर भी नहीं भूले वैज्ञानिक सोच, डॉ. कलाम के फैसलों से हिल गई थी सियासत, वाजपेयी भी रह गए थे हैरान

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?