Chandrapur Road Accident: नांदाफाटा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने हुए एक भीषण सड़क हादसे में स्थानीय निवासी रज्जाक शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दोनों पैरों और एक हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि एक पैर में गंभीर चोट आई है। वर्तमान में उनका उपचार चंद्रपुर स्थित डॉ। समीर चेपूरवार के अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि संबंधित आयशर ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया।
हालांकि सौभाग्य से उनकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे गडचांदूर की ओर से तेज गति से आ रहे एमएच-34 बीजेड-7674 क्रमांक के आयशर ट्रक ने अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के मुख्य द्वार के सामने रज्जाक शेख को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में गडचांदूर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया
इस दुर्घटना के बाद नांदाफाटा बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजार क्षेत्र की सड़कों के किनारे बड़े पैमाने पर अतिक्रमण होने से यातायात बाधित हो रहा है।
बढ़ती भीड़ और अपर्याप्त सड़क चौड़ाई के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने अथवा बाजार क्षेत्र के सुव्यवस्थित नियोजन के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। गया है तथा पुलिस निरीक्षक शिवाजी कदम के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।
दुर्घटना के बाद नांदाफाटा के नागरिकों ने तीव्र आंदोलन किया। आंदोलन के बाद संबंधित पॉलिवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी ने घायल रज्जाक शेख के संपूर्ण उपचार का खर्च वहन करने की सहमति जताई है।
इस आंदोलन में पूर्व चंद्रपुर जिला परिषद सदस्य एवं श्रमिक नेता शिवचंद्र काले, ग्राम पंचायत सदस्य रत्नाकर चटप, चंद्रप्रकाश बोरकर, पुरुषोत्तम निब्रड, अभय मुनोत, गणेश लोढे, अंसार शेख, चंदू राऊत, गौस सिद्दीकी, पंकज लिहीतकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।