प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: चिह्न मिलते ही भागदौड़ शुरु, निकल रही पदयात्राएं, बजने लगे भोंपू

Naghbhid Election: नगर परिषद चुनाव में चुनाव चिन्ह बांटते ही प्रचार तेज हो गया है। चंद्रपुर के नागभीड़ में 92 उम्मीदवार पदयात्राओं, लाउडस्पीकर और घर-घर संपर्क से मतदाताओं को साधने में जुटे हैं।

आकाश मसने

Maharashtra Nagar Parishad Election Campaign: महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रहे उम्मीदवारों को बुधवार को चुनाव चिन्ह बांटे जाने के बाद प्रचार में तेजी आ गई है। अपने चिन्ह के साथ दलीय, निर्दलीय प्रत्याशी अब दौड़-भाग को विवश है। ऐसे में नागभीड़ नगर परिषद समेत अन्य जगहों पर प्रत्याशियों की पदयात्रा का दौर चल पड़ा है।

हालांकि उम्मीदवार प्रचार के लिए बैनर और पोस्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन नागभीड़ क्षेत्र में देखा जा रहा है कि ज्यादातर उम्मीदवारों ने पदयात्रा पर ध्यान दिया है। इन पदयात्राओं के जरिए वे 'घर-घर' पहुंचने का प्रयास करते दिख रहे हैं। ये पदयात्राएं अभी शहर में देखी जा रही हैं। कुछ उम्मीदवार कार्यकर्ताओं से अनुरोध कर रहे हैं कि उनकी पदयात्रा में अधिक भीड़ दिखे, इसका इंतजाम किया जा रहा है।

92 उम्मीदवार मैदान में

चंद्रपुर के नागभीड़ की चुनावी जंग में कुल 92 उम्मीदवार है। जिनमें नगराध्यक्ष पद के लिए 10 और नगरसेवक पद के लिए 82 उम्मीदवार शामिल हैं। ये सभी उम्मीदवार प्रचार में व्यस्त हो गए हैं। पदयात्राओं में भाजपा और कांग्रेस जैसे मुख्य दल तन, मन,धन के भरोसे आगे निकलते दिखाई दे रहे है।

कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी पदयात्राएं निकालकर प्रचार कर रहे हैं। अपनी क्षमता के अनुसार निकाली जा रही इन पदयात्राओं में दमखम दिखाने का प्रयास सभी कर रहे हैं। पदयात्राएं ज्यादातर सुबह 5 बजे के बाद और शाम को निकाली जा रही हैं। इन पदयात्राओं में प्रत्याशी लोगों के घर-घर जाकर मौका देने की अपील कर रहे हैं। इन पदयात्राओं में महिलाएं खास तौर पर अधिक संख्या में नजर आ रही हैं।

स्पीकर्स लगे बजने

उम्मीदवारों ने मतदाताओं तक अपना नाम पहुंचाने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसके लिए ऑटो ड्राइवरों की मांग बढ़ गई है। अक्सर यात्रियों की तलाश में भटकनेवाले शहर के ऑटों चालकों की दर भी इस चुनाव में बढ़ गई है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन