Chandrapur Police:मनपा चुनाव 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

चुनाव में पुलिस की रहेगी पैनी नजर, जुटाए कड़े इंतज़ाम, 1556 की पलटन करेंगी निगरानी

Chandrapur Police: मनपा चुनाव 2026 के दौरान पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 1556 कर्मचारियों की टीम चुनाव में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखेगी।

आंचल लोखंडे

Chandrapur Election Campaign: चंद्रपुर मनपा चुनाव की जनजागृति चल रही है और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कई उपक्रम किए जा रहे हैं। प्रशासन आदर्श आचार संहिता के पालन में दिन-रात लगा है। वहीं, पुलिस विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ कुल 1556 कर्मचारियों व सहयोगियों की टीम बनाई गई है। यह टीम मनपा चुनाव में सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर पैनी नजर रखेगी।

पुलिस विभाग के अनुसार, इस बार मनपा चुनाव के लिए 52 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही 800 पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। मुख्य चौक, राजनीतिक दलों के कार्यालय, मनपा कार्यालय आदि के सामने पुलिस टीम की नजर रहेगी। बताया जाता है कि खुद जिला पुलिस अधीक्षक इस बार सुरक्षा की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

सीटों के बंटवारे को लेकर दलों के बीच गुटबाजी

मनपा के आम चुनाव लंबे समय बाद हो रहे हैं, और इस बीच सीटों के बंटवारे को लेकर दलों के बीच गुटबाजी में कुछ लोगों के साथ अन्याय होने की बात कही जा रही है। इसके विरोध में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले 48 घंटों में कुछ पोस्टरों को नुकसान पहुंचाने और उन्हें फाड़ने की घटनाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। मनपा में 66 सीटों के लिए आगामी 15 जनवरी को चुनाव होगा, जिसमें 451 प्रत्याशी मैदान में हैं। पुलिस प्रशासन ने चुनाव की सुरक्षा को लेकर अपनी पूरी तैयारी की है। विशेषकर ऐसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है जहां विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं या गड़बड़ी की संभावना हो सकती है। इस चुनाव में शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग ने अपनी टीम को पूरी तरह से तैनात किया है।

पुलिस द्वारा की गई तैयारियां:

  • एसपी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।
  • प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
  • अपराध करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:

पुलिस ने राजनीतिक नेताओं को दिए निर्देश

चंद्रपुर मनपा चुनाव में आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस ने कुछ संवेदनशील क्षेत्रों के राजनीतिक नेताओं को बुलाकर उनसे चर्चा की। पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन ने कुछ उम्मीदवारों से बैठकर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें और किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत न करें।

बंदोबस्त में तैनात पुलिस बल:

  • उपविभागीय पुलिस अधिकारी - 4
  • पुलिस निरीक्षक - 8
  • एपीआई, पीएसआई - 40
  • पुलिस कर्मचारी - 800
  • होमगार्ड - 700
  • एसआरपीएफ कंपनी - 1
  • दंगा नियंत्रण पथक - 3

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला