महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (डिजाइन चुनाव) 
चंद्रपुर

चंद्रपुर विधानसभा सीट: 1990 से वापसी की तलाश में कांग्रेस, निर्दलीय की सेंध के बाद BJP भी लय में आने को बेकरार

चंद्रपुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 13 बार चुनाव हो चुका है। पहली बार इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता था। इसके बाद सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की।

साक्षी सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तो लोकसभा चुनाव के साथ ही शुरू हो गई थी। राज्य को इंतजार है तो बस चुनाव की घोषणा का। सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है। महाराष्ट्र की जनता से लेकर नेता तक बस चुनाव आयोग की तरफ निहार रहे हैं।

चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 280 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। हालांकि चुनाव का ऐलान दशहरे के बाद  करने के लिए आयोग ने कहा था। ऐसे में आगामी एक दो दिन में कभी भी महाराष्ट्र चुनाव का ऐलान हो सकता है।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगीए इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए चंद्रपुर विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

1962 से अस्तित्व में है चंद्रपुर विधानसभा सीट

चंद्रपुर विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 13 बार चुनाव हो चुका है। पहली बार इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनाव जीता था। इसके बाद सबसे ज्यादा 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं पांच बार जीत के साथ बीजेपी सबसे ज्यादा बार जीतने वाली दूसरी पार्टी है। आखिरी चुनाव 2019 में  हुआ जहां एक बार फिर से निर्दलीय ने बाजी मारी।

कब किस पार्टी और प्रत्याशी ने जीता मैदान 

संख्या साल प्रत्याशी का नाम राजनीतिक दल
1. 2019 किशोर जोर्गेवार निर्दलीय
2. 2014 नानाजी शामकुले भारतीय जनता पार्टी
3. 2009 नानाजी शामकुले भारतीय जनता पार्टी
4.  2004 सुधीर मुनगंटीवार भारतीय जनता पार्टी
5. 1999 सुधीर मुनगंटीवार भारतीय जनता पार्टी
6.  1995 सुधीर मुनगंटीवार भारतीय जनता पार्टी
7. 1990 श्याम गोपालराव वानखेड़े  कांग्रेस
8. 1985 श्याम गोपालराव वानखेड़े  कांग्रेस
9. 1980 नरेशकुमार पुगलिया  कांग्रेस
10.  1978 नरेशकुमार पुगलिया  कांग्रेस
11. 1972 एकनाथ साल्वे  कांग्रेस
12. 1967 एकनाथ साल्वे  कांग्रेस
13. 1962 रामचन्द्र पोटदुखे निर्दलीय

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि 1990 से कांग्रेस चंद्रपुर विधानसभा सीट पर वापसी नहीं कर पाई है। वहीं बीजेपी लगातार पांच बार चुनाव जीत कर अपना दम खम दिखा चुकी है। दूसरी, जो ध्यान देने वाली बात है वो है निर्दलीय। पिछले विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। इससे ये तो सीधे पता चल रहा है कि जनता बदलाव के मूड में है। हालांकि 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था।

SEM कोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर सुनवाई आज, नहीं मिली जमानत तो क्या करेगी CJP?

Kolkata Puja Stampede Live:कोलकाता पुलिस ने बोबाजार इलाके में निषेधाज्ञा लागू की, पीड़ितों से मिलेंगे अमित शाह

Weather Alert: IMD का 16 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, दिल्ली-UP-बिहार में तेज हवाओं की चेतावनी

कोलकता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में की 19 मौत, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, CM बोले- बख्शा नहीं जाएगा

ग्वालियर में दुर्गाष्टमी पर बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 की मौत