एसटी बस एनसीएमसी कार्ड (सोर्सः सोशल मीडिया)
चंद्रपुर

ST Bus NCMC Card: अब घर बैठे मंगवाएं एनसीएमसी कार्ड, ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग सुविधा शुरू

ST Bus NCMC Card: महाराष्ट्र एसटी महामंडल ने एनसीएमसी कार्ड पंजीयन के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्राथमिकता स्लॉट बुकिंग शुरू की है। अब घर पहुंच कार्ड मंगाने की सुविधा भी मिलेगी।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • एसटी महामंडल ने एनसीएमसी कार्ड बनवाने के लिए मुफ्त ऑनलाइन प्राथमिकता स्लॉट बुकिंग सुविधा शुरू की है।

  • अब यात्रियों को एनसीएमसी कार्ड घर पहुंच मंगाने का विकल्प भी मिलेगा।

  • ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलने वाला प्राथमिकता टोकन 48 घंटे तक वैध रहेगा। एक व्यक्ति अधिकतम पांच बार टोकन ले सकता है।

Chandrapur NCMC Card Registration: एसटी बसों में यात्रा रियायतों का लाभ लेने के लिए एनसीएमसी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब आसान होगी। पंजीयन केंद्रों पर लंबी कतारों और घंटों इंतजार से राहत देने के लिए एसटी महामंडल ने मुफ्त ऑनलाइन प्राथमिकता स्लॉट बुकिंग सुविधा शुरू की है। खास बात यह है कि अब कार्ड घर पहुंच मंगाने का विकल्प भी उपलब्ध है। इससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

महामंडल ने नवंबर के अंत तक विशेष रूप से महिला यात्रियों का पंजीयन पूरा करने का लक्ष्य रखा है। घर पहुंच कार्ड का विकल्प चुनने पर संबंधित टीम यात्री से संपर्क करेगी। जिले में अब तक दो लाख से अधिक काडों का पंजीयन हो चुका है। शेष यात्रियों के लिए गांवों और ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

31 दिसंबर तक यात्रियों को मिलेगी राहत

महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एनसीएमसी कार्ड की अनिवार्यता की समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तक शिथिल की गई है। वहीं, कार्ड सक्रिय करने के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। निर्धारित शुल्क से अधिक राशि मांगे जाने पर रसीद लेकर एसटी महामंडल की आधिकारिक शिकायत व्यवस्था में शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।

48 घंटे तक वैध रहेगा टोकन

ऑनलाइन बुकिंग के बाद मिलने वाला प्राथमिकता टोकन 48 घंटे तक वैध रहेगा। एक व्यक्ति अधिकतम पांच बार टोकन ले सकता है। इससे अधिकृत केंद्र पर प्राथमिकता कतार में पंजीयन कराया जा सकेगा। हालांकि, केवल टोकन लेने से कार्ड का पंजीयन पूरा नहीं होगा। इसके लिए केंद्र पर जाना आवश्यक है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट