टीटीई पर हमला (सोर्सः सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

Chandrapur News: ट्रेन में टीटीई पर हमले की घटना की निंदा, दोषियों और संरक्षणकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग

Namo Passenger Welfare Association: केरल एक्सप्रेस में बल्लारशाह से नागपुर के बीच वरिष्ठ टिकट परीक्षक पर हुए हमले के बाद दोषियों, अवैध वेंडर्स और संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठी।

आंचल लोखंडे

Kerala Express: अश्विनी कुमार लांजेवार नामक वरिष्ठ टिकट परीक्षक से 11 जुलाई को केरला एक्सप्रेस में बल्लारशाह से नागपुर के दरम्यान हुई मारपीट का अजय दुबे सदस्य जेडआरयूसीसी मध्य रेलवे मुंबई एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नमो पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन ने निषेध व्यक्त किया है।

उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने हेतु तत्काल प्रभाव से ठोस उपाय किए जायें। और आरोपी अवैध वेंडर, उसके मालिक और उसे संरक्षण देने वाले जिम्मेदार आरपीएफ, जीआरएफ तथा कमर्शियल विभाग के अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाय। ताकि दुबारा ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई की उठी मांग

टिकट जांच अधिकारियों पर यात्रियों और अवैध वेंडर्स द्वारा मारपीट बदतमीजी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जो कि चिंतनीय है, ऐसे में उनका काम करना दिन ब दिन कठिन होते जा रहा है। दुबे ने कहा कि टीटीई स्टॉफ ने खतरा होने के बावजूद लगातार परिश्रम कर जहां रेलवे के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि की है वहीं यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने एवं उन्हें मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्हें सुरक्षा मिलनी ही चाहिए और 11 जुलाई की घटना के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी ही चाहिए

अवैध वेंडर्स पर प्रतिबंध लगाएं

उन्होंने रेल मंत्री जी से अनुरोध किया है कि तत्काल प्रभाव से रनिंग ट्रेनों में चलने वाले अवैध वेंडर्स पर प्रतिबंध लगाने हेतु आरपीएफ महानिदेशक नई दिल्ली को निर्देशित किया जाय तथा प्रत्येक ट्रेन में आरपीएफ अथवा महाराष्ट्र सुरक्षा बल से अनुबंध कर के दो हथियार बंद सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएं ताकि टीटीआई निर्विघ्न रूप से अपने कर्तव्य का पालन कर सकें।

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार