पुलिस की कार्रवाई (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

पिकअप वाहन में अवैध शराब परिवहन, 4 लाख 28 हज़ार का माल ज़ब्त, गोंडपिपरी पुलिस की कार्रवाई

Nagpur News: गोंडपिपरी तहसील में अवैध शराब परिवहन करनेवालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 28 हज़ार की अवैध शराब जब्त की है। यह कार्रवाई सोमवार (29 सितंबर) की शाम को की गई।

प्रिया जैस

Chandrapur News: चंद्रपुर के गोंडपिपरी तहसील में अवैध शराब परिवहन करनेवालों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 28 हज़ार की अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक पिकअप वाहन सहित देशी-विदेशी शराब की बोतलों का एक बड़ा जखीरा पुलिस के हाथ लगा ।यह कार्रवाई सोमवार (29 सितंबर) की शाम लगभग 7 बजे की गई।

उपविभागीय पुलिस अधिकारी, सत्यजीत आमले को गोपनीय सूचना मिली कि महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमएच-33 टी-3376 नामक वाहन में बल्लारपुर से आष्टी की ओर देशी-विदेशी शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर थानेदार रमेश हत्तीगोटे के मार्गदर्शन में गोंडपिपरी के शिवाजी चौक पर नाकाबंदी की गई।

400 बोतल देशी शराब जब्त

नाकाबंदी के दौरान वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन में 400 बोतल देशी शराब संतरा और 48 बोतल रॉयल स्टैग सहित कुल 28,000 मूल्य की शराब मिली। पुलिस ने शराब के साथ प्रयुक्त पिकअप वाहन, जिसकी कीमत 4,00,000 है, सहित कुल 4,28,000 मूल्य का माल जब्त किया है।

इस मामले में, आरोपी नरेश गुरुपद भक्त (उम्र 30, निवासी सुभाषग्राम, पोस्ट गुंडापल्ली, तालुका चामोर्शी, जिला गडचिरोली) के खिलाफ महाराष्ट्र मद्य निषेध अधिनियम की धारा 65 (ए), 83 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से शराब का परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है और पुलिस के इस साहसिक कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। थानेदार रमेश हत्तीगोटे ने चेतावनी दी है कि पुलिस भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

तडीपार बदमाश को पकड़ा

घुग्घुस पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तड़ीपार आरोपी मोहसिन अहमद उर्फ ​​कलवा मोहम्मद इस्लाम के विरुद्ध कार्रवाई की गई। हालांकि, उसे उसी क्षेत्र में पाए जाने पर पुनः गिरफ्तार कर लिया गया जहां से वह फरार हुआ था। यह कार्रवाई मंगलवार (30) को की गई। मंगलवार रात घुग्घुस पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चंद्रपुर जिले का तड़ीपार आरोपी मोहसिन अहमद उर्फ ​​कलवा मोहम्मद इस्लाम हाथ में धारदार हथियार लेकर घुग्घुस क्षेत्र में नागरिकों में आतंक मचा रहा है।

इसके आधार पर, कार्रवाई की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया और उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। यह कार्रवाई घुग्घुस पुलिस द्वारा पुलिस निरीक्षक प्रकाश राउत के नेतृत्व में की गई।

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी