File Photo 
चंद्रपुर

नशीला पदार्थ रखने वाला आरोपी गिरफ्तार; एलसीबी की छापेमारी कार्रवाई, 174 ग्राम चरस जब्त

नवभारत डेस्क

चंद्रपुर. घुघूस से एक व्यक्ति ने चरस बिक्री के लिए लाने की गूप्त सुचना एलसीबी को मिली. टिम का गठन कर अपराध शाखा के खाडे ने आरोपी को वार्ड क्रमांक 6 से गिरफ्तार किया. आरोपी का नाम वतन लक्ष्मण ताटपेल्ली 32 है यह घुग्घुस का निवासी है. 

12 जनवरी को स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक बालासाहेब खाडे को गोपनीय सूचना मिली कि घुग्धुस का एक व्यक्ति चरस को बेचने के लिए लाया है. इस सूचना के आधार पर खाड़े ने एसपीओ मंगेश भोयर के नेतृत्व में एक टीम गठित की और उन्हें बुलाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया.

खबरों के मुताबिक, मंगेश भोयर की एक टीम ने पंचो के साथ घुग्घुस के पास जाकर आरोपी वतन लक्ष्मण ताटपेल्ली को गिरफ्तार किया और उसके पास से 174 ग्राम चरस बरामद की. उक्त कार्यवाही स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक बालासाहेब खाडे के नेतृत्व में मंगेश भोयर, संजय आतकुलवार, प्रमोद डंबारे, संतोष येलपुलवार, नितिन रायपुरे, गोपाल अटकुलवार, रवींद्र पंढारे, कुंदन सिंह बावरी, नरेश डाहुले, निराशा तितरे ने की. 

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना