चंद्रपुर

"सड़क हादसों से बचाने के लिए हाईवे पर टू-व्हीलर लेन की मांग, गडकरी ने गंभीर विचार का आश्वासन दिया"

चंद्रपुर में समाजसेवी इबादुल सिद्दीकी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से दुपहिया वाहनों के लिए राष्ट्रीय और राज्य महामार्ग पर सर्विस रोड के विस्तार की मांग की।

रूपम सिंह

चंद्रपुर ब्यूरो, समाजसेवी इबादुल सिद्दीकी उर्फ जनहितैषी ने नागपुर में केन्द्रीय मार्ग परिवहन मंत्री नितीन गडकरी से मुलाकात की और उनके साथ चर्चा में सम्पूर्ण भारत देश में दुर्घटनाओं में लाखों लोगों की जीवनरक्षा के लिए राष्ट्रीय और राज्य महामार्ग पर दुपहिया वाहनों के लिए सर्विस रोड का विस्तार कर विशिष्ट लेन तैयार करने की मांग की।

सिद्दीकी ने उन्हें बताया कि सम्पूर्ण भारत में मार्ग परिवहन में चौपहिया और बड़े-बड़े ट्रक, लॉरी, ट्राले जैसे बड़े वाहनों के कारण दुपहिया वाहनों के साथ होनेवाले हादसों का प्रमाण सबसे अधिक है। इसके चलते परिवार के साथ यात्रा करनेवाले दुपहिया वाहन चालकों समेत उनका पूरा परिवार दुर्घटना का शिकार होता है।

2024-25 में एक लाख अस्सी हजार से अधिक लोगों की दुर्घटनाओं में मौत हुई है, जबकि पांच लाख से अधिक बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। दस लाख से अधिक छोटी दुर्घटनाएं होती हैं, जिसमें 19 से 35 आयु वर्ग के 65 प्रतिशत दुपहिया वाहन सवारों की मौत हुई है।

इसलिए जरूरी हो गया है कि ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय और राज्य महामार्ग के सर्विस रोड का विस्तार कर रास्ते के समीपस्थ ही दुपहिया वाहनों के लिए एक विशिष्ट या अलग लेन तैयार की जाए। इसके चलते दुपहिया वाहनों को स्वतंत्र रूप से वाहन चलाने में फायदा होगा और महामार्ग पर दुर्घटनाओं का प्रमाण कम होगा। लाखों लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने इस सुझाव की सराहना की और इस पर आनेवाले समय में गंभीरता पूर्वक विचार किए जाने का आश्वासन दिया।

फोटो 8 सीएचएनबी 7 पेज 4, समाधान शिविर से लाभान्वित हो रहे नागरिक भद्रावती। संभद्रावती तहसील के नंदोरी में अतुल जटाले की अध्यक्षता तथा उपविभागीय अधिकारी संदीप भस्के की प्रमुख उपस्थिति में छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान का आयोजन किया गया।

इस शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के दौरान नागरिकों को अद्ययावत 7/12 उतारा वितरण, वर्ग 2 के आदेश का वितरण, आधार कार्ड अपडेट, सामाजिक अर्थसहाय्य योजना के मंजूरी आदेश, राशन कार्ड दुरुस्ती व नए राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण, एग्रीस्टैक योजना संबंधी जानकारी तथा डोमिसाइल, आय प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO