File Photo 
चंद्रपुर

चंद्रपुर का पारा 46.8 पर पहुंचा, दिन भर भीषण गर्मी का रहा वातावरण

नवभारत डेस्क
  • सड़के नजर आयी विरान

चंद्रपुर. इस बार गरमी अप्रैल माह से ही अपने पूरे शबाब पर नजर आ रही थी. मई अधिकतम गरमी वाला महीना होता है. मई में शुरूआत लेकर अब तक लगातार गरमी का माहौल बना हुआ है. मई के मध्य में आज रविवार 15 मई को समूचे विदर्भ में चंद्रपुर शहर का अधिकतम तापमान 46.8 डिसे दर्ज किया गया. शहर में सुबह से लेकर देर शाम तक शरीर को झुलसा देनेवाली गरमी महसूस की गई.

आज चंद्रपुर का अधिकतम तापमान 46.8 डिसे था जो कि कल के मुकाबले 0.6 अधिक था. पिछले दो दिनों से गरमी सामान्य सामान्य तापमान से 4 डिसे अधिक पड रही है. इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि कितनी भीषण लू की चपेट में चंद्रपुर जिला है. अब तक चंद्रपुर में लू की वजह से विदर्भ में 13 लोगों ने जान गंवाई जिनमें आधे अर्थात 6 लोग चंद्रपुर के है. विदर्भ में चद्रपुर के अलावा ब्रम्हपुरी का 45.9 डिसे, वर्धा 45.6,  नागपुर 45.1, अकोला 45 अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है. चंद्रपुर और ब्रम्हपुरी में दिन और रात दोनों  समय के तापमान में वृध्दि हो रही है.

आज सुबह से सूरज की किरणे कहर ढहाती नजर आ रही थी. सुबह 10 बजे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोपहर के 12 बजे हो. दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक को ऐसा लगा कि वातावरण से हवा गुम हो चुकी है. बस शरीर को झुलसा देनेवाली गरमी ही महसूस हुई. आज रविवारीय अवकाश होने से वैसे भी शहर में इस दौरान चहल पहल कम ही रहती है. तेज गरमी की वजह से आज तो कई जगहों पर कर्फ्यू सदृश्य स्थिति नजर आ रही थी. सडकों पर इक्का दुक्का वाहन ही दौडते नजर आ रहे थे. तेज गरमी की यह स्थिति थी कि पंखे तो दूर कूलर तक गर्म वहां फेंक रहे थे. इस दौरान लगातार प्यास लग रही थी. अजीब से घबराहट और बैचेनी इस बात का प्रमाण दे रही थी कि आज भीषण गरमी है. 

जिले में भीषण गरमी का प्रकोप अप्रैल माह से शुरू है. 30 अप्रैल 2022 को चंद्रपुर का अधिकतम तापमान 46.6 डिसे रहा. इसके बाद आज रविवार 15  मई 2022  को 46.8 डिसे दर्ज किया गया है. यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है. हालांकि देखा जाए तो विगत 28 अप्रैल 2019 को चंद्रपुर का सर्वाधिक तापमान 47.2 डिसे दर्ज किया था.

मई माह को पूरे विश्व में सर्वाधिक गर्म माह माना जाता है. उष्णकटिबंधीय देशों में मई महीने में आसमान से आग उगलती है. ऐसे में तापमान बढकर 50 डिसे तक पहुंचता है. दुनिया में कई ऐसे रेगिस्थान वाले क्षेत्र है जहां शरीर को झुलसा देनेवाली गरमी पड़ती है परंतु शहरी आबादी वाले क्षेत्र में उष्णता का जो पैमाना नापा जाता है उसमें पिछले कई वर्षों से चंद्रपुर शहर हर वर्ष अव्वल स्थान पर अपना नाम दर्ज करता आ रहा है. आसपास घने जंगलों वाला क्षेत्र रहने के बावजूद चंद्रपुर शहर का सर्वाधिक उष्ण होना भी आश्चर्य से कम नहीं है.

मौसम विभाग की माने तो विदर्भ के अधिकांश शहरों में तापमान में आनेवाले दिनों में और वृध्दि होगी. नागरिकों को इस दौरान सुरक्षा बरतने की सलाह दी गई. हीट वे अगले सप्ताह भर रहने की संभावना जतायी जा रही है. अधिकतम तापमान 46 से 47 डिसे तक जा सकता है. विशेषकर नौतपा के समय चंद्रपुर, वर्धा, नागपुर, गडचिरोली, अकोला, गोंदिया, भंडारा और यवतमाल इस क्षेत्र में तापमान अधिक होगा. इस दौरान दोपहर के समय अत्यावश्यक काम ना हो तो ग्रीष्मकाल में टलना और इस दौरान भरपूर पानी पीने की सलाह मौसम विभाग द्वारा दी जाती है.

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा