भिवंडी रेप ब्लैकमेल केस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
चंद्रपुर

'स्नैपचैट' कांड का पर्दाफाश! स्कूली छात्राओं को फंसाकर बनाए अश्लील वीडियो; ब्लैकमेल कर खरीदी बुलेट-iPhone

Chandrapur Blackmail Crime News: मूल शहर में स्कूली छात्राओं को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। स्नैपचैट के जरिए फंसाकर वसूले गहने। विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने की सीआईडी जांच की मांग।

प्रिया जैस

Mul Police Snapchat Blackmail Case: स्कूली छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला मूल शहर में सामने आया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मूल पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में वेदांत पुरुषोत्तम बुरांडे (21, निवासी मूल), प्रारब्ध राजेश कीर्तिवर (20, निवासी चरोली) और कृष्णा योगेश व्यास (19, निवासी मूल) बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने स्नैपचैट के माध्यम से छात्राओं से दोस्ती की और धीरे-धीरे उनका विश्वास जीतकर उनसे नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद उन्होंने निजी वीडियो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छात्राओं को ब्लैकमेल (Blackmail) करना शुरू किया। बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपियों को सोने के जेवर दिए।

9.30 लाख का माल बरामद

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने ये जेवर गड़चिरोली के एक ज्वेलर को बेच दिए और उस पैसे से बुलेट मोटरसाइकिल, एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन और अन्य महंगी वस्तुएं खरीदीं। पीड़िता द्वारा साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 4 लाख 80 हजार रुपये कीमत की बुलेट मोटरसाइकिल, 1 लाख 35 हजार रुपये का मोबाइल फोन तथा 3 लाख 15 हजार रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड दी गई है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो कानून के तहत भी प्रकरण दर्ज किया है। जिस होटल में यह आपराधिक गतिविधियां चल रही थीं, उसे प्रशासन ने सील कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच गोपनीय तरीके से जारी है।

एक और आरोपी पर दुष्कर्म का मामला

इस मामले में राजीव अमर डोंगरे (20, निवासी मूल) का नाम भी उजागर हुआ है। उसने भी स्नैपचैट के जरिए दो छात्राओं से दोस्ती कर उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िताओं की शिकायत पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीआईडी जांच की मांग

घटना की गंभीरता को देखते हुए विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की मांग की है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी अन्य छात्रा के साथ भी इस प्रकार की घटना हुई हो तो वह आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?