पकड़ी गई बाघिन के साथ वन विभाग के कर्मचारी (फोटो नवभारत) 
चंद्रपुर

आतंक मचाने वाली बाघिन पकड़ी गई, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, दो दिन पहले किसान पर किया था हमला

Chandrapur News: चंद्रपुर की सावली तहसील में किसान की जान लेने वाली बाघिन को वन विभाग ने पकड़ लिया। अभियान रविवार शाम सफल रहा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

आकाश मसने

Chandrapur Tiger News: चंद्रपुर जिले की सावली तहसील के पाथरी परिसर में दहशत फैलाने वाली बाघिन को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। इस बाघिन ने दो दिन पहले एक किसान पर हमला कर उसकी जान ले ली थी। घटना के बाद से पूरे इलाके में डर का माहौल था और ग्रामीणों ने बाघिन को पकड़ने की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, पाथरी परिसर में रहने वाले किसान पर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया था। इस हमले में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में थे और खेतों में काम करने से भी कतराने लगे थे। वन विभाग पर दबाव था कि वह जल्द से जल्द इस बाघिन को पकड़े और इलाके को सुरक्षित बनाए।

दो दिन बाघिन की गतिविधियों पर नजर

ग्रामीणों की शिकायत और बढ़ते तनाव को देखते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद धुर्वे के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने विशेष अभियान शुरू किया। टीम में वनरक्षक और स्थानीय कर्मचारी भी शामिल थे। लगातार दो दिनों तक बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखी गई। ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग के बाद रविवार की शाम को वन विभाग ने बाघिन को ट्रैंक्विलाइज़र इंजेक्शन देकर बेहोश किया। इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया।

लोगों ने राहत की सांस

बाघिन के पकड़ने की खबर से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि अब वे बिना डर के खेतों में काम कर पाएंगे।

चंद्रपुर जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में यह सफलता न केवल ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि वन विभाग के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि साबित हुई है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज