चंद्रपुर मनपा चुनाव (सौजन्य-नवभारत) 
चंद्रपुर

Chandrapur Result: क्या जनविकास सेना बिगाड़ेगी भाजपा-कांग्रेस का खेल? निर्दलीयों की चाल पर टिकी नजरें

Chandrapur Election Results Today: चंद्रपुर मनपा चुनाव परिणाम 2026 के लिए 66 सीटों पर मतगणना शुरू। राखी कंचर्लावार, पप्पू देशमुख और संगीता अमृतकर जैसे दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज।

प्रिया जैस

CMC Result: आठ वर्ष के अंतराल के बाद गुरुवार को यहां संपन्न हुए स्थानीय महानगरपालिका के सार्वजनिक चुनाव के बाद अब सबकी निगाहें शुक्रवार को हो रही मतगणना पर टिकी है, जहां मनपा के दिग्गज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है। शहर में सबसे प्रतिष्ठा का चुनाव महाकाली मंदिर प्रभाग क्रमांक 12 में देखने को मिला जहां एक से बढ़कर एक दिग्गज प्रत्याशी मैदान में उतरे।

इनमें पूर्व महापौर संगीता अमृतकर, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संतोष लहामगे, स्थायी समिति के पूर्व सभापति क्रमशः रामु तिवारी और नंदू नागरकर मैदान में थे। शहर के वडग़ांव प्रभाग में भी प्रतिष्ठा की लड़ाई है, जहां पूर्व महापौर राखी कंचर्लावार, पूर्व नगराध्यक्ष सुनीता लोढ़िया, जनविकास सेना के अध्यक्ष पप्पू देशमुख, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक मयूर राईकवार मैदान में है।

ऐसी ही प्रतिष्ठा की लड़ाई तुकुम प्रभाग में देखने को मिली है, जहां भाजपा के तत्कालीन महानगर जिलाध्यक्ष सुभाष कासंगोटटूवार, पूर्व उपमहापौर अनिल फुलझेले में भिड़ंत हुई। बंगाली कैम्प में भी मुकाबला बेहद रोचक और प्रतिष्ठा का हुआ है, इस प्रभाग में भाजपा के बागी प्रत्याशी अजय सरकार और भाजपा के रोबिन बिश्वास की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई।

इसके अलावा शहर के विभिन्न प्रभागों में जिन दिग्गज प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला हो रहा है, उनमें पूर्व महापौर अंजलि घोटेकर, पूर्व उपमहापौर राहुल पावड़े, पूर्व उपमहापौर वसंत देशमुख, स्थायी समिति के पूर्व सभापति रवि आसवानी, संदीप आवारी, पूर्व नगराध्यक्ष दीपक जायसवाल, कांग्रेस पदाधिकारी राजेश अडूर, राष्ट्रवादी कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष बेबी उइके, प्रदीप डे, धनराज सावरकर, अशोक नागापुरे, देवेंद्र बेले आदि का समावेश है।

प्रत्याशियों के बीच झडप

भिवापुर प्रभाग में दो प्रत्याशियों के बीच झडप होने पर मामला पुलिस थाने तक पहुंचा। बताया जाता है कि एक प्रत्याशी ने तैश में आकर दूसरे प्रत्याशी की कॉलर पकड ली। जिसके बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने कॉलर पकडनेवाले प्रत्याशी के घर पर धावा बोल दिया। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचने पर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें की है। समाचार लिखे जाने तक शहर पुलिस थाने में दोनों पक्ष के सैकडों लोग जमा थे।

किसने उतारी कितनी सीटें

कुल 66 सदस्यीय तथा 17 प्रभागों की चंद्रपुर मनपा में इस चुनाव में कांग्रेस ने सर्वाधिक 63 प्रत्याशी मैदान में उतारे है। भाजपा ने 56, शिवसेना (ठाकरे) ने 31, राष्ट्रवादी (एपी) ने 30, राष्ट्रवादी (एसपी) ने 29, वंचित बहुजन आघाडी ने 24, आम आदमी पार्टी ने 21, शिवसेना (शिंदे) ने 9 तथा जनविकास सेना ने 3 प्रत्याशी मैदान में उतारे है। यहां भाजपा का शिवसेना (शिंदे) के साथ कांग्रेस की जनविकास सेना के साथ, शिवसेना (ठाकरे) तथा वंचित आघाडी के साथ गठबंधन है।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन